फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The country's first league will be for wheelchair cricket players

व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए होगी देश की पहली लीग

Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
The country's first league will be for wheelchair cricket players
चंडीगढ़। शहर में क्रिकेट से जुड़ा एक बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए देश का पहला व्हीलचेयर क्रिकेट टी-10 लीग अगले महीने अक्तूबर में चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
विज्ञापन

लीग के मुकाबले सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग को डीफ क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया और व्हीलचेयर स्पोर्ट्स सोसाइटी मिलकर करवा रही है। लीग को सफल तरीके से कराने के लिए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

व्हीलचेयर स्पोर्ट्स सोसाइटी के प्रधान और पंजाब व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान वीर सिंह संधू ने बताया कि शहर में होने वाला देश का पहला व्हीलचेयर टी-10 लीग दिव्यांग खिलाड़ियाें के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म होगा। इनकों लीग में खेलते हुए देखकर अन्य दिव्यांग युवाआें में इस खेल से जुड़ने की प्ररेणा मिलेंगी। इससे उनमें आत्मविश्वास आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हीलचेयर स्पोर्ट्स सोसाइटी के प्रधान वीर सिंह संधू ने बताया कि व्हीलचेयर क्रिकेट टी-10 लीग में चंडीगढ़ टीम को मेजबानी के तौर पर पहले ही एंट्री मिल चुकी हैं। बाकी 7 टीमों को एंट्री परफार्मेंस के आधार पर मिलेगी। चंडीगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान सुनील होंगे।
टॉप-8 टीमें खेलेंगी टी-10 लीग
देश के विभिन्न राज्याें में दिव्यांग क्रिकेट से जुड़ी 23 क्रिकेट टीमें हैं जोकि विभिन्न टूर्नामेंट में खेलती हैं। कोविड से पहले इन टीमों के रिकॉर्ड और परफार्मेंस को देखते हुए कुल 8 टीमों का अंतिम चयन किया जाएगा जोकि टी-10 लीग में हिस्सा लेेंगी।
प्रायोजक मिलें तो बेहतर इनामी राशि
दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियाें केलिए देश का पहला टी-10 क्रिकेट लीग चंडीगढ़ में करवाया जा रहा हे। इसमें जीतने वाली टीम और उपविजेता टीम केा बेहतर इनामी राशि मिले, इसके लिए प्रायोजकों की तलाश जारी हैं। इनामी राशि मिलने से इन खिलाड़ियाें को आर्थिक मदद भी मिलेगी। -वीर सिंह संधू, व्हीलचेयर स्पोर्ट्स सोसाइटी के प्रधान और पंजाब व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान

यह कहते हैं कप्तान
अनुभवी खिलाड़ियाें को ट्रायल के बाद कैंप में कड़े प्रशिक्षण के बाद ही टीम में जगह दी जाएगी। टी-10 लीग में चंडीगढ़ को मेजबानी मिली है और हमें सीधे तौर पर एंट्री मिली है। इसे देखते हुए हमारी टीम लीग में बेहतर परफार्मेंस देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। -सुनील कुमार, चंडीगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed