फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Corporation will conduct an e-auction for advertising rights on 464 public toilet blocks, divided into four zones, for a period of three years.

Chandigarh News: 464 पब्लिक टॉयलेट ब्लॉक को विज्ञापन के लिए 4 जोन में 3 साल के लिए करेगा निगम ई ऑक्शन

Wed, 02 Sep 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The Corporation will conduct an e-auction for advertising rights on 464 public toilet blocks, divided into four zones, for a period of three years.
चंडीगढ़। शहर के 464 पब्लिक टॉयलेट ब्लॉक अब नगर निगम के लिए कमाई का बड़ा जरिया बनने जा रहे हैं। निगम इन टॉयलेट ब्लॉक पर उपलब्ध विज्ञापन स्पेस को कंपनियों को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए देगा। इसके लिए चार जोन में ई-ऑक्शन कराया जाएगा और लाइसेंस फीस का रिजर्व प्राइस 79.80 करोड़ रुपये तय किया गया है। प्रस्ताव को सितंबर में होने वाली निगम सदन की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। सदन से मंजूरी मिलते ही विज्ञापन शाखा ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन

तीन साल में होगी बड़ी कमाई
ई-ऑक्शन में संबंधित जोन के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाली एजेंसी को तीन साल के लिए टॉयलेट ब्लॉक पर विज्ञापन लगाने का अधिकार मिलेगा। निगम को उम्मीद है कि नीलामी में रिजर्व प्राइस से अधिक बोली मिलने पर उसकी आय और बढ़ेगी। इसके बाद निगम लाइसेंस फीस में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ दो साल के लिए अवधि बढ़ा भी सकेगा।
विज्ञापन

विकास कार्यों पर खर्च होगी आय
विज्ञापन से मिलने वाली आय को शहर की नागरिक सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। इसमें सड़कों की रीकार्पेटिंग, पार्कों में लाइट और खेल उपकरण, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य विकास कार्य शामिल हैं। निगम का मानना है कि इससे विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 यूनीपोल की नीलामी में नहीं आई कंपनी
इससे पहले निगम ने 75 यूनीपोल की ई-नीलामी के लिए चार जोन में पांच-पांच करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइस तय किया था, लेकिन कोई कंपनी तकनीकी बोली में शामिल नहीं हुई। कंपनियों ने रिजर्व प्राइस अधिक होने की बात कही थी। अब निगम यूनीपोल का रिजर्व प्राइस कम करने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed