फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The church decorated in chandigarh on Christmas

चंडीगढ़ में क्रिसमस पर दूधिया रोशनी से जगमगाए चर्च, पूरे शहर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

Tue, 25 Dec 2018 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Dec 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
The church decorated  in chandigarh on Christmas
क्रिसमस

 क्रिसमस के स्वागत के लिए चंडीगढ़ के चर्च जगमग रोशनी से सज चुके हैं। दुधिया रोशनी में नहाए चर्च आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आज मनाए जा रहे क्रिसमस डे को लेकर ईसाई समुदाय में काफी उत्साह, उमंग और उल्लास है। इसी सिलसिल में सोमवार को सेक्टर- 18 और 19 के चर्च में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग पहुंचे। 

विज्ञापन


इस अवसर पर प्रभु यीशु की जीवन पर आधारित झांकियां भी सजाई गई हैं। सेक्टर- 19 के चर्च के बाहर क्रिसमस ट्री के अलावा सेंटा का वस्त्र और अन्य सामान की दुकानें सजी हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने इसकी खरीदारी भी की। घरों के अलावा चर्च में कैरल्स (धार्मिक गीतों) का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


सोमवार शाम को सेक्टर- 19 के चर्च में मदर मरियम के पास बड़ी संख्या में मोमबत्तियां जलाईं। मंगलवार की सुबह सभी चर्च में प्रार्थना सभाओं का आयोजन होगा। इसकी सभी तैयारियों कर ली गई हैं। चर्च प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियों का जायजा लिया गया। सेक्टर- 18 के सीएनआई चर्च के सचिव प्रकाश मसीह ने बताया कि मंगलवार को क्रिसमस पर प्रार्थना सभा के लिए पंडाल सजाया गया है। बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 564 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात 

The church decorated  in chandigarh on Christmas
क्रिसमस

 क्रिसमस पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात सीआईडी, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और इंटेलिजेंस के जवान संदिग्धों पर नजर रखेंगे। मंगलवार को पुलिस विभाग ने शहर में 564 अतिरिक्त पुलिसर्मियों की तैनाती की है। इनके अलावा 3 डीएसपी और 16 इंस्पेक्टरों भी ड्यूटी लगाई गई है।

शहर में लगेंगे 42 नाके 
इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुल 42 नाके लगाए जाएंगे। इसमें शहर के इंट्री प्वाइंट से लेकर अंदरूनी एरिया तक शमिल रहेंगे। इस दौरान 3 क्यूआरटी और सीसीटीवी फुटेज से लोगों से भी नजर रखी जाएगी। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed