फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Chief Minister suspended the Assistant Food and Supply Officer of Sirsa for negligence

Chandigarh News: लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री ने सिरसा के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी को किया निलंबित

Wed, 05 Jul 2023 05:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister suspended the Assistant Food and Supply Officer of Sirsa for negligence
-सीएम विंडो पर आई शिकायत पर मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन
विज्ञापन

-सर्विस रूल 7 के तहत कार्रवाई करने के भी दिए आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा से कम राशन जारी करने की एक शिकायत पर कार्रवाई में जानबूझकर देरी करने पर सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, सिरसा संदीप कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया है। साथ ही इस संबंध में उनके विरुद्ध नियम -7 के तहत कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आयुक्त एवं सचिव इस मामले में की गई कार्यवाही रिपोर्ट 20 जुलाई तक भिजवाएं। सीएम विंडो पर आई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि प्रेमचंद जैन निवासी भीम कॉलोनी, सिरसा ने सीएम विंडो पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि सिरसा डीएफएससी कम-जिला मैनेजर कॉन्फेड सिरसा द्वारा निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है। इस मामले में विभाग ने प्रदीप कुमार, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, सिरसा की अध्यक्षता में 1 जून, 2022 को एक जांच कमेटी गठित की गई थी, जिसमें संदीप कुमार, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, सिरसा को केंद्र सिरसा, रानियां व ऐलनाबाद को रिपोर्ट तैयार करने में मदद के लिए नियुक्त किया गया था। 19 सितंबर, 2022 को प्रदीप कुमार का तबादला हो गया। इसके बाद संदीप कुमार द्वारा जांच टीम में सबसे वरिष्ठ अधिकारी होने के कारण रिपोर्ट भिजवाई जानी बनती थी। 7 बार पत्र लिखने और रिमाइंडर भेजने पर भी सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। मुख्यालय द्वारा 18 अप्रैल को एटीआर 10 दिनों के अंदर-अंदर भेजने बारे सख्त हिदायतें जारी की गई थी। लेकिन फिर भी उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। मामले में लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री ने सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed