फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The case of Punjabi singer Rajveer Singh Jawanda's death in a road accident reached the High Court.

High Court: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की मौत का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, प्राइवेट अस्पताल पर इलाज न करने का आरोप

Sat, 18 Oct 2025 11:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 18 Oct 2025 11:33 AM IST
सार

पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा 27 सितंबर को एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए थे। 11 दिन उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
The case of Punjabi singer Rajveer Singh Jawanda's death in a road accident reached the High Court.
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक राजवीर सिंह जवांदा की सड़क हादसे में मौत का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में याचिका दाखिल करते हुए बताया गया कि पिंजौर पुलिस की ओर से दर्ज डीडीआर में यह खुलासा हुआ है कि शौरी अस्पताल ने घायल जवांदा को समय पर प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) देने से इन्कार कर दिया था।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर लयर्स फाॅर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अस्पतालों में डॉक्टरों की ऐसी असंवेदनशीलता और लापरवाही पर चिंता जताई है। संगठन ने इस मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। यह याचिका 27 अक्टूबर 2025 को दिवाली अवकाश के बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है। याचिका में मांग की गई है कि राज्य सरकार और प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि किसी भी आपात स्थिति में किसी भी अस्पताल की ओर से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने से इन्कार न किया जाए। याची ने कहा कि यदि समय पर प्राथमिक उपचार किया गया होता तो शायद जवांदा को बचाया जा सकता था। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए उचित निर्देश जारी करने की याचिका में अपील की गई है।
विज्ञापन

2014 में निकाली थी पहली एलबम

2014 में मुंडा लाइक मी एल्बम से राजवीर ने अपने कैरियर की शुरुआत की और 2016 में कली जवंदे दी से उन्हें पहचान मिली। 2017 में मुकाबला और कंगणी जैसे गाने हिट हुए। इसके बाद पटियाला शाही पग, केसरी झंडे, लैंडलॉर्ड, सरनेम समेत कई सुपरहिट गाने दिए। 2018 में पंजाबी फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया और काका जी, जिंद जान, मिंदो तहसीलदारनी, सिकंदर 2 जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed