फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The bike was running drunk without a helmet, collided with the door of the house, the death of the MSc student sitting behind

बिना हेलमेट शराब पीकर दौड़ा रहे थे बाइक, घर के दरवाजे से टकराए, पीछे बैठे एमएससी छात्र की मौत

Sun, 13 Mar 2022 01:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
The bike was running drunk without a helmet, collided with the door of the house, the death of the MSc student sitting behind
चंडीगढ़। तेज रफ्तार के कहर ने एक युवक की जान ले ली। नशे में शनिवार तड़के बिना हेलमेट के बाइक दौड़ाते युवक ने नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क के दूसरी ओर एक घर के दरवाजे से जा टकराई। हादसे में पीछे बैठे युवक का सिर दरवाजे से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना शनिवार तड़के 3.20 बजे की है। मूलरूप से हरियाणा के जिला भिवानी के निवासी सेक्टर-23 पीजी में रहकर एमएससी की पढ़ाई कर रहे फाइनल ईयर के छात्र पुरू वर्मा की हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे जींद के 20 वर्षीय पारस खट्टर को चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि बाइक चला रहे युवक ने शराब पी रखी थी, जबकि पीछे बैठे पुरू ने शराब पी थी या नहीं, ये पता लगाने के लिए उसके ब्लड सैंपल लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पुरू वर्मा पीजी के ही एक दोस्त की बाइक लेकर पारस को सेक्टर-19 स्थित उसके घर छोड़ने जा रहा था। बाइक पारस चला रहा था और पुरू उसके पीछे बैठा था। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से पारस बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया और सड़क की दूसरी तरफ जाकर सेक्टर-23 के मकान नंबर 2020 के मुख्य दरवाजे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पल्सर 220 बाइक के परखच्चे उड़ गए। पीछे बैठे युवक का सिर घर के दरवाजे पर लगा। राह से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने पुरू वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि पारस को चोटें आई हैं, लेकिन वह ठीक है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन थोड़ी देर बाद उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed