{"_id":"5de81b978ebc3e54be28c4ae","slug":"the-bike-rider-took-a-gold-chain-from-the-businessman-s-wife-chandigarh-news-pkl3589297191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेसमैन की पत्नी से बाइक सवार झपट ले गए एक तोले सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनेसमैन की पत्नी से बाइक सवार झपट ले गए एक तोले सोने की चेन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 40 में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक धूप में बैठी बिजनेसमैन की पत्नी से एक तोले सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर 39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 379 और 356 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
वारदात बुधवार दोपहर करीब 2.15 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 40 के मकान नंबर 2518 के पास चेन स्नैचिंग हुई है। सूचना पर डीएसपी गुरमुख सिंह समेत सेक्टर 39 थाना प्रभारी अमनजोत सिंह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता महिला प्रतिभा जैन (46) ने बताया कि वह दोपहर को पार्क के पास बैठकर धूप में बैठी थी। इतने में पीछे से एक युवक आया और गले से एक तोले सोने की चेन झपट लिया। प्रतिभा जैन ने बताया कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था। वह बाइक का नंबर नहीं देख सकी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद
पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया तो दोनों आरोपी फुटेज में कैद थे। पुलिस जांच में युवक एफजेड बाइक पर सवार थे। फुटेज में दिख रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों ने वहां पर चक्कर काटे। इसके बाद गली के मोड़ पर एक युवक बाइक लेकर खड़ा हो गया, जबकि दूसरा वारदात को अंजाम देने पहुंचा। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले भी कैद हो चुके हैं स्नैचर
बता दें कि बीते 21 नवंबर को सेक्टर 19 में महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात हुई थी। पुलिस जांच में स्नैचर एफजेड बाइक पर सवार थे। पुलिस अभी तक मामला सुलझा नहीं सकी है, जबकि इस स्नैचिंग केस में भी आरोपी एफजेड बाइक पर सवार थेे। ऐसे में पुलिस यह मानकर चल रही है कि दोनों वारदातों को अंजाम इन्हीं स्नैचरों ने दिया होगा।
13 दिन में 7 स्नैचिंग
बेखौफ स्नैचर अब दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से चूक नहीं रहे हैं। पिछले 21 नवंबर से अब तक शहर के अलग-अलग सेक्टरों में यह 7वीं स्नैचिंग है, जबकि वर्ष 2018 में 162 और जनवरी 2019 से लेकर अब तक 118 स्नैचिंग की वारदात हो चुकी है।