फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The battle on the hot seat of minister is not only MLA

इस हॉट सीट पर लड़ाई सिर्फ विधायक की नहीं बल्कि मंत्रीपद की है

Wed, 01 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मजीठा (अमृतसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मजीठा (अमृतसर) Updated Wed, 01 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
The battle on the hot seat of minister is not only MLA
बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : ‌file photo

अमृतसर का मजीठा विधानसभा क्षेत्र में हार-जीत के लड़ाई केवल एमएलए बनने की नहीं है। यहां लड़ाई मंत्रीपद की है। जो भी यहां से जीता, उसकी सरकार बनी तो कैबिनेट मिनिस्टर की कुर्सी पक्की हो जाएगी। 

विज्ञापन


इस विधानसभा क्षेत्र से शिअद-भाजपा की टिकट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया मैदान में है। उनका मुकाबला कांग्रेस के सुखजिंदर राज सिंह (लाली मजीठिया) और आम आदमी पार्टी के एडवोकेट हिम्मत सिंह शेरगिल से है। तीनों उम्मीदवारों से पांच सवाल पूछे गए... 
विज्ञापन


1. किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे है? 
मजीठिया : विकास, रोजगार, भाईचारा, हाईटेक पंजाब और खुशहाल पंजाब के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। मजीठा में हुए विकास काम गवाह है। मजीठा का कायाकल्प करने का वचन दिया था, उम्मीद से ज्यादा करके दिखाया है। पंजाब में तीसरी बार सरकार प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में बन रही है। मजीठा सीट पिछले चुनावों से भी अधिक वोटों से जीतूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाली मजीठिया : मजीठा को अपराधमुक्त, भयमुक्त, नशामुक्त करने का मुद्दा है। विकास के जो काम हुए, मजीठिया ने खेत बेचकर नहीं किए, जनता का पैसा था। मजीठा में हजारों लोग रात को डरते हैं कहीं मजीठिया न देख ले, वर्ना झूठे पर्चे हो जाएंगे। मजीठा में इस बार हम जीत रहे हैं। आप देखते रहिए चार फरवरी को मजीठा से कांग्रेस का परचम लहराएगा। 

शेरगिल : मजीठा के लोगों को इंसाफ दिलाना है। हजारों लोग सताए हुए हैं। झूठे पर्चे हुए हैं। मजीठिया के शासन में शोषण बहुत हुआ है। मैं गुरु नगरी का लाल हूं, यही जन्मा। अब उन लोगों के लिए कानून की लड़ाई लड़ता हूं जिनका शोषण हुआ। मजीठा का शोषण हुआ, पंजाब का शोषण हुआ, मैं मजीठिया को जेल भिजवाने आया हूं। आम इंसान आप को मजीठा से जिताने के लिए तैयार बैठा है। 

जो जीतेगा वही बनेगा सिकंदर

The battle on the hot seat of minister is not only MLA
पंजाब विधानसभा चुनाव
2. 2017 का चुनाव सोशल मीडिया पर भी लड़ा जा रहा है, कैसे रहते हैं अपडेट? 
मजीठिया :  अपडेट रहना ही पड़ता है। 
लाली मजीठिया : मैं ज्यादा चलाता नहीं। 
शेरगिल : समय की जरूरत है। 

3. कितना भरोसा है खुद की जीत पर 
मजीठिया : पूरा भरोसा है
लाली मजीठिया : सौ प्रतिशत भरोसा
शेरगिल : एकदम कन्फर्म 

4. नशे पर कोई बोलता है, कोई मौन है। क्या वजह है? 
मजीठिया : बिना सबूतों के बोलना कौन सी अक्लमंदी है। केजरीवाल एंड कंपनी अमृतसर की अदालत में सबूत पेश क्यों नहीं करते। तारीख पर तारीख ले रहे हैं। कानून कहता है कि जब तक सबूत न हो, किसी पर आरोप मत लगाओ। बोलने दो, सबकी बोलती बंद हो जाएगी। 
लाली मजीठिया : मैं बोलता हूं। बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले में सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। नशे के सौदागरों को जेल भेजना ही पंजाब हित में है। अगर धुआं उठ रहा है तो आग तो लगी होगी। दूध का दूध पानी का पानी अलग होना चाहिए। 
शेरगिल : मेरे पास सबूत हैं, ईडी की वो रिपोर्ट है जिसमें लिखा है कि बिक्रम मजीठिया की सतप्रीत सिंह सत्ता (अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर) और भोला के साथ सांठगांठ थी। फोटो भी है, मजीठिया के साथ वाटेंड ड्रग्स तस्करों की। मजीठा की जनता बोल रही है, मैं अकेला नहीं हूं। 

5. पिछली सरकार को सौ में कितने प्रतिशत नंबर देंगे।
मजीठिया : सौ में से सौ नंबर। पिछले दस सालों वाली गठबंधन सरकार ने जो पंजाब के लिए किया अब तक किसी सरकार ने नहीं किया। 
लाली मजीठिया : सौ में से 32। फेल। सड़कों से विकास नहीं होता। देखो, दस सालों में पंजाब में नशे और बेरोजगारी का जो आलम है, कानून व्यवस्था जो रही है, इनकी जिम्मेदार सरकार है। 
शेरगिल : सौ में से 30। फेल। पिछले दस साल में पंजाब ने क्या नहीं सहा। धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी, झूठे मामले, भ्रष्टाचार। सरकार चल गई, यह गनीमत थी। भाजपा की मजबूरी थी और अकालियों की दादागिरी। 

जो जीतेगा वही बनेगा सिकंदर
मजीठा से जो भी जीता वही सिकंदर बनेगा। कैबिनेट मंत्री की कुर्सी मजीठा सीट के लिए शिअद-भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने अभी से ही घोषित कर दी है। चर्चा है कि आप ने फैसला लिया है कि जो पंजाब में सबसे ताकतवर उम्मीदवारों को हराएगा उसे सीएम की कुर्सी मिलेगी। दौड़ में मजीठा से आप के उम्मीदवार हिम्मत सिंह शेरगिल भी हैं। शेरगिल कहते हैं कि यह फैसला पार्टी लेगी, मैं पार्टी का सिपाही हूं। कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह लाली अगर यहां से जीतते हैं तो उनको कैबिनेट में जगह पक्की मिलेगी। जबकि शिअद-भाजपा के उम्मीदवार पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed