फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The assault on businessman rod, spoil the money absconding

बिजनेसमैन पर रॉड से किया हमला, पैसे लूटकर हुए फरार

Fri, 30 Dec 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Dec 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
The assault on businessman rod, spoil the money absconding
अचानक किया हमला

रामदरबार में घर लौट रहे बिजनेसमैन पर पांच बदमाशों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर 35 हजार नगदी लूटकर फरार हो गए। बिजनेसमैन पर हमला बुधवार रात रामदरबार स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास हुआ। 

विज्ञापन


घायल व्यक्ति का इलाज जीएमसीएच 32 में चल रहा है। पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार रामदरबार निवासी धर्मेंद्र ने सेक्टर 31 थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह बुधवार रात करीब 8 बजे काम खत्म कर घर लौट रहा था।

पांच बदमाशों ने रामदरबार में वारदात को दिया अंजाम

The assault on businessman rod, spoil the money absconding
पु‌लिस - फोटो : file photo

जैसे ही वह विश्वकर्मा मंदिर के पास पहुंचा तो हथियारों से लैस आरोपियों ने उसे घेर लिया। बदमाश उससे रुपये छीनने लगे, जब  उसने विरोध किया तो युवकों ने उसकी लोहे के रॉड और डंडों से पिटाई कर दी। 

घायल करने के बाद वे जेब से 35 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने जब धमेंद्र को घायल हालत में जमीन पर पड़े देखा तो  मामले की सूचना पुलिस को दी। मौकेपर पहुंची पीसीआर धर्मेंद्र को जीएमसीएच 32 लेकर गई।

पीड़ित के बयानों के आधार पर उस पर हमला करने वाले उसी एरिया में रहने वाले दीपा, बकरा, सूंडी, शेरा और सिब्बी हैं।  पीड़ित के बयानों के आधार पर  सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन  में पुलिस ने पांचों के खिलाफ  लूट और मारपीट का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed