{"_id":"60f1f5828ebc3eec6f32086d","slug":"the-administration-also-released-a-fund-of-rs-40-crore-outstanding-for-the-villages-chandigarh-news-pkl42035594","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने गांवों के लिए बकाया 40 करोड़ रुपये का फंड भी किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने गांवों के लिए बकाया 40 करोड़ रुपये का फंड भी किया जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नगर निगम में शामिल 13 गांव में विकास कार्य के लिए प्रशासन ने बचे हुए 40 करोड़ रुपये भी शुक्रवार को जारी कर दिए। इससे पहले प्रशासन 50 करोड़ रुपये निगम को दे चुका है। निगम को कुल 90 करोड़ रुपये गांवों में सीवर, पेयजलापूर्ति व स्टोर्म वाटर लाइन डालने के साथ ही सड़क बनवानी है। पब्लिक हेल्थ के कार्यों के लिए निगम ने टेंडर भी लगा दिया है, जल्द काम शुरू हो जाएगा।
मेयर रविकंात शर्मा ने प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निगम से जुडे मामलों पर चर्चा की। मेयर ने उनसे दिल्ली चतुर्थ हाईकमीशन की सिफारिशों के अनुसार निगम को फंड देने की मांग की। इसके अलावा आरएलए को निगम में शामिल करने के मामले में भी जानकारी दी। ज्ञात हो कि गांव में विकास कार्यों को लेकर निगम ने खाका तैयार कर लिया था, लेकिन रुपयों की कमी के कारण काम रुका रहा। निगम को प्रशासन से गांव में विकास कार्यों के लिए विशेष निधि सौंपी गई। उसके बाद निगम ने पिछले माह पब्लिक हेल्थ के कार्यों का टेंडर लगा दिया। बारिश के बाद काम शुरू हो जाएगा। जैसे-जैसे सीवर व पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन डलती जाएगी, वैसे-वैसे सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे कहीं लीकेज व पाइप लाइन टूटने पर पूरी सड़क नहीं खोदनी होगी। उतने क्षेत्र के पेवर ब्लॉक निकालकर आगे का काम शुरू हो जाएगा।