फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The accused who cheated lakhs in the name of buying flats and plots has been arrested

Chandigarh News: फ्लैट व प्लॉट की खरीद के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 03:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
The accused who cheated lakhs in the name of buying flats and plots has been arrested
चंडीगढ़। प्लॉट व फ्लैट की खरीद-फरोख्त के मामले में लाखों की धोखाधड़ी करने पर सेक्टर-17 आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज मामले को जांच टीम ने सुलझा लिया है। जांच टीम ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश में मेसर्स मध्यम लैंड ट्रेड इंडिया एलएलपी के निदेशक सेक्टर-15 के मकान नंबर-305 में रहने वाले अनुज डांग (48) को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उससे ठगी को लेकर पूछताछ की जा सके। बीते 8 नवंबर को ही विक्रम शर्मा की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा में धोखाधड़ी की धारा 406, 409, 420, 467, 468, 471, 474, 120-बी आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता विक्रम शर्मा और विजय शर्मा निवासी हाउस नंबर- 811 सेक्टर-16/डी ने बताया कि अनुज डांग, गुरकीरत सिंह, गुंजन चौधरी और अन्य सी/ओ मेसर्स मध्यम लैंड ट्रेड इंडिया एलएलपी एससीओ नंबर-2430, सेक्टर-22/सी ने शिकायतकर्ता और उसकी मां को अपने प्रोजेक्ट में पैसा लगाने के लिए प्रलोभन दिया। इसके अलावा मां-बेटे ने आरोपियों के प्रोजेक्ट से प्लॉट और फ्लैट खरीदने के लिए लाखों रुपये का निवेश भी किया। लेकिन आरोपी पक्ष ने अब तक उन्हें खरीदे गए प्लॉट और न ही फ्लैट का कब्जा दिया । पैसे मांगने पर वापस करने से भी इन्कार कर दिया। यही नहीं उनके द्वारा खरीदे गए प्लॉट को किसी अन्य तीसरे पक्ष को बेच दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले में जांच करते हुए आरोपी अनुज डांग को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed