{"_id":"571f623a4f1c1bed50a91eee","slug":"tgt-teachers-promoted-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी अध्यापकों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने पूरी की लंबित मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी अध्यापकों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने पूरी की लंबित मांगें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीजीटी अध्यापकों के लिए बड़ी खबर, हरियाणा सरकार ने उनकी लंबित मांगों को पूरा कर दिया है। इस संबंध में हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विषयों के 2109 टीजीटी अध्यापकों को पीजीटी अध्यापक के पद पर प्रमोशन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टीजीटी अध्यापकों की प्रमोशन की मांग लंबे से चली आ रही थी। जिसको अब पूरा कर दिया गया है। भविष्य में भी काफी प्रमोशन किए जाएंगे। राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके जिलों के स्कूलों में खाली पदों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
खाली पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति की जाएगी। जारी बयान में शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार सभी सरकारी स्कूलों में आधारभूत आवश्यकताएं पूरी करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यापकों को भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा देकर एक जिम्मेवार नागरिक बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन