फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tet pass unemployed youth protest outside minister soni's house in Amritsar

शिक्षा मंत्री का घर घेरने जा रहे अध्यापकों पर लाठीचार्ज, एक का पैर टूटा, कई हुए जख्मी

Fri, 25 Jan 2019 08:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Jan 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
tet pass unemployed youth protest outside minister soni's house in Amritsar
शिक्षा मंत्री का आवास घेरने जा रहे अध्यापक

पंजाब भर के ईटीटी अध्यापकों ने अमृतसर में शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यापकों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। लाठीचार्ज में चार अध्यापक जख्मी हो गए। इनमें दो महिला अध्यापक भी शामिल हैं। एक अध्यापक का पैर बैरिकेड में फंस गया और बैरिकेड अध्यापक के ऊपर गिर गया। 

विज्ञापन


इससे अध्यापक के पैर की हड्डी टूट गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैरिकेड के पास पुलिस और अध्यापकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद गुस्साए अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री के घर के बाहर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे एलिमेंट्री टीचर एसोसिएशन के सदस्यों ने हॉल गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और फिर सोनी के रानी का बाग स्थित आवास की तरफ बढ़ने लगे। 

विज्ञापन

tet pass unemployed youth protest outside minister soni's house in Amritsar
पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

पुलिस ने सोनी के घर के सभी रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए। अध्यापकों ने बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास किया। इस कारण पुलिस और अध्यापकों के बीच बैरिकेड के नजदीक धक्का-मुक्की हुई। गुस्साए अध्यापकों ने एक बैरिकेड को तोड़ दिया। स्थिति काबू में न देख पुलिस ने लाठियां भांजकर अध्यापकों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद अध्यापकों ने सोनी के घर से कुछ ही दूरी पर धरना लगा दिया। 

अध्यापकों ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर संवेदनशील मंत्री नहीं होगा, अध्यापकों की मांगें स्वीकार नहीं होंगी। संगरूर के नेता बलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों का ज्ञापन देने के लिए सोनी के घर जा रहे अध्यापकों पर लाठी चार्ज किया। महिला अध्यापकों को डंडे मारे गए। 

उन्होंने कहा कि सोनी जब तक पक्की नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं करते, वे उनके घर के बाहर से धरना नहीं उठाएंगे। अध्यापकों ने आरोप लगाया कि सोनी ने लाठीचार्ज करने के प्रबंध पहले से किए हुए थे। देर शाम समाचार लिखे जाने तक अध्यापक धरना लगा कर बैठे हुए थे। बड़ी संख्या में शिक्षा मंत्री के घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed