{"_id":"5be1ebb6bdec22698a470ef3","slug":"terrorists-used-to-run-their-network-from-bbm-app-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः बीबीएम एप से आतंकवादी चलाते थे अपना नेटवर्क, चैट डिकोड करने में पुलिस जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः बीबीएम एप से आतंकवादी चलाते थे अपना नेटवर्क, चैट डिकोड करने में पुलिस जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के मकसूदां थाने के भीतर चार धमाकों के लिए आतंकवादियों ने बीबीएम एप का इस्तेमाल किया था, जिसमें चैट के माध्यम से उन्हें जेएंडके से आका ने आदेश दिए थे। पुलिस अब गिरफ्तार कश्मीरी छात्रों के मोबाइल में बीबीएम एप में हुई चैट को डिकोड कर रही है ताकि इन आतंकवादियों के पूरे नेटवर्क को ब्रेक किया जा सके।सोमवार को जालंधर की पुलिस ने सेंट सोल्जर कालेज के दो इंजीनियरिंग के स्टूडेंट शाहिद क्यूम (22) व फैजल बाशिर (23) को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
दोनों पर आरोप है कि वह आतंकवादी संगठन अंसार गजवा-तुल-हिंद के चीफ जाकिर मूसा के लिए कार्य करते थे। इनके दो साथी अभी पुलिस के हाथ नहीं चढ़े हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो सामने आया कि वारदात से तीन दिन पहले ही जालंधर में हैंड ग्रेनेड सप्लाई किए गए थे। सप्लाई करने वाला कौन था, कहां से आया था उनको कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
उन्हें बीबीएम पर कॉल व चैट के जरिये ही संदेश मिला था कि जालंधर हैंड ग्रेनेड लेकर एक युवक आ रहा है। इसके बाद युवक ने आरोपियों को हैंड ग्रेनेड सौंपे। उन्हें तीन दिन पहले ही सारा सामान मिल गया था और फिर 13 सितंबर को उनकी मदद के लिए मीर रफूफ व मीर उमर रमजान उर्फ गाजी फ्लाइट में सवार होकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से दोनों बस में सवार होकर जालंधर बस स्टैंड आ गए और यहां से शाहिद व फैजल के पास पहुंच गए।
विज्ञापन