फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terrorism, terrorist, terrorism in india, terrorism in punjab, punjab news

सोशल मीडिया के जरिए देश में एक्टिव हो रहे आतंकवादी

Thu, 10 Mar 2016 05:02 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 10 Mar 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
terrorism, terrorist, terrorism in india, terrorism in punjab, punjab news
इंटरनेट टेरररिज्म - फोटो : फाइल फोटो
देश में सोशल मीडिया के जरिए आतंकवाद फैल रहा है और तेजी से बढ़ता यह जाल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गया है। हालत यह है कि फेसबुक व अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर धार्मिक भावनाओं को न केवल भड़काया जा रहा है बल्कि ब्लू स्टार व सिख दंगों के जख्मों को भी कुरेदा जा रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद भी पंजाब में आग फैलाने में सोशल नेटवर्किंग साइट्स का जमकर सहारा लिया गया। पंजाब सरकार ने इस बारे में एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी है। रिपोर्ट में ऐसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के पेज पर प्रतिबंध लगाने और उनको रोकने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सात पंजाबी एनआरआई पाकिस्तान आईएसआई के संपर्क में

terrorism, terrorist, terrorism in india, terrorism in punjab, punjab news
इंटरनेट टेरररिज्म - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, पंजाब के विदेशों में शरण लिए आतंकवादियों में से सात पाकिस्तान आईएसआई के संपर्क में हैं। इनमें सबसे सक्रिय लाहौर निवासी और बब्बर खालसा चीफ वधावा सिंह उर्फ चाचा है। मोगा का लखबीर सिंह रोडे लक्खू भी लाहौर में इंडियन सिख यूथ फेडरेशन का चीफ है। तीसरा परमजीत सिंह पंजवड़ पंजाब में नारको-टेररिज्म का नेटवर्क चला रहा है।

वल्टोहा तरनतारन का महल सिंह भी लाहौर पाकिस्तान में है। इसके अलावा सबसे अधिक सक्रिय रंजीत सिंह नीटा है, जो पाकिस्तान में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के नाम के संगठन का चीफ है। इन सबका संपर्क यूरोप में बसे कट्टरपंथी लोगों से है जो वहां बाकायदा नेटवर्क चला रहे हैं।

वहीं से सोशल साइट्स आपरेट की जा रही हैं। एजेंसियों की जानकारी के मुताबिक जर्मनी के हरमीत सिंह भकना, वेरका का हरदास सिंह, न्यूयार्क का गुरप्रताप बट्टू, गुरजंट सिंह (जर्मनी), जसवंत ठेकेदार (यूके), तरसेम सेमा (हालैंड), गुरदियाल सिंह (जर्मनी), नीदरलैंड का अवतार सिंह तारी, सुखविंदर पैंटा यूएसए, बैलजियम का हरजिंदर समेत 28 आतंकी हैं जिनकी रिपोर्ट सरकार ने तैयार की है। सोशल साइट्स द्वारा युवाओं को भड़काकर अपने साथ जोड़ने के अलावा पंजाब में पैसा भी भेजने की भी रिपोर्ट है।

फेसबुक पर तीन दर्जन पेजों पर सक्रिय हैं आतंकी

terrorism, terrorist, terrorism in india, terrorism in punjab, punjab news
इंटरनेट टेरररिज्म - फोटो : फाइल फोटो
फेसबुक के तीन दर्जन पेजों पर खालिस्तान के लिए मुहिम चलाई जा रही है। यहां तक कि फेसबुक पर आजाद पंजाब के नाम से मुहिम चलाई जा रही है। इसके अलावा आतंकवादी गुट खालिस्तान लिबरेशन फोर्स द्वारा भी सोशल साइट्स पर अपना पेज चलाया जा रहा है। यूरोप से आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के लिए कई पेज बनाकर चला रहे हैं इन पर ऐसे वीडियो व फोटो हैं, जिनसे पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काई जा सकें।

गृह मंत्रालय के आगे पूरी बात रखी : डिप्टी सीएम
‘सोशल साइट्स के जरिये शरारती लोग पंजाब में आग फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, हमने अपनी सारी रिपोर्ट तैयार कर गृह मंत्रालय को भेजी है ताकि ऐसी साइट्स व पेज पर अंकुश लगाया जा सके। पंजाब सरकार सूबे में खुशहाली के लिए वचनबद्ध है।
-सुखबीर बादल, डिप्टी सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed