{"_id":"693a5b50c5b2af6cf47898da789f2baf","slug":"terror-of-cholera-in-manimajra-50-patient-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा में हैजा की दहशत, 50 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा में हैजा की दहशत, 50 मरीज मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा कॉलोनी में हैजा का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को हैजा के मरीजों की संख्या 50 पहुंच गई। शनिवार तक इनकी संख्या 41 थी। वहीं इंदिरा कॉलोनी के साथ वाले इलाके सुभाष नगर में भी अब गंदे पानी की सप्लाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सुभाष नगर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव एसके कौशिक ने बताया कि उन्होंने विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है। वहीं इंदिरा कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई की वजह का पता लग गया है और पब्लिक हेल्थ विंग ने उसे ठीक करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
एक्सईएन हरीश सैनी ने बताया कि 6 ऐसे घर मिले हैं, जिन्होंने पानी की पाइप लाइन पर कब्जा कर उस पर शौचालय बना रखा है। इसी वजह से गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। उनका कहना विभाग ने ऐसे लोगों को नोटिस देने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमण विभाग को अतिक्रमण हटाने के लिए भी लिखकर भेजा गया है। इंदिरा कॉलोनी में अभी वाटर टैंकरों से सप्लाई हो रही है। यहां के कांग्रेसी नेता सुभाष धीमान और शिव सेवा मंडल के प्रधान अमित शर्मा ने बताया कि अब चंडीगढ़ से आने वाले वाटर टैंकरों के चालक इंदिरा कॉलोनी के लोगों से दुर्व्यवहार कर उनको पानी तक नहीं भरने देते हैं।
सुभाष धीमान ने बताया कि उन्होंने टैंकर के संबंध में शिकायत देने के लिए जब एसडीओ को कई बार फोन किया तो उन्होंने फोन भी नहीं उठाया।