{"_id":"678b2a55bee084a58d07aa18","slug":"terror-attack-conspiracy-in-chandigarh-sector-39-police-station-blown-up-with-grenade-ib-terrorists-call-2025-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले की साजिश: ग्रेनेड से उड़ाया जाएगा चंडीगढ़ सेक्टर 39 थाना! IB ने आतंकियों की कॉल इंटरसेप्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले की साजिश: ग्रेनेड से उड़ाया जाएगा चंडीगढ़ सेक्टर 39 थाना! IB ने आतंकियों की कॉल इंटरसेप्ट की
Sat, 18 Jan 2025 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:15 AM IST
सार
पंजाब में पिछले कुछ समय में थानों पर ग्रेनेड हमले हुए हैं। इसके बाद खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला था कि चंडीगढ़ में भी इसी तरह के हमले हो सकते हैं। इसके बाद एसएसपी कंवरदीप कौर ने शहर के सभी थाने और चौकियों के बाहर लंबे रेंज के हथियारों के साथ पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के लिए कहा है। कई मुलाजिम पिछले 58 घंटे से लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को 24 घंटे थाने में रहने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
सेक्टर 39 के थाने के बाहर दीवार के पास इंस्टॉल्ड कैमरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में लगातार हो रहे पुलिस थानों पर हमले के बाद चंडीगढ़ सेक्टर 39 के थाने को ग्रेनेड से उड़ाने की साजिश रची जा रही है। इस अहम खुफिया जानकारी का खुलासा आईबी ने एक इंटरनेशनल कॉल को इंटरसेप्ट कर किया है।
विज्ञापन
इस हमले की योजना विदेश में बैठा बब्बर खालसा का कुख्यात आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया बना रहा है। सूत्रों के मुताबिक कॉल पर ग्रेनेड हमले की योजना की बातें सुनी गईं। इसमें बात चल रही थी कि सेक्टर-39 थाने की रेकी हो चुकी है, जल्द ही काम कर देंगे। थाने पर रात दो बजे के आसपास के हमले की बात चल रही थी। इस कॉल को आईबी ने इंटरसेप्ट कर चंडीगढ़ पुलिस के साथ इनपुट को साझा किया।
विज्ञापन
सुरक्षा हुई कड़ी
दिल्ली से मिले इनपुट के बाद खुफियां एजेंसियों को अलर्ट करने के साथ सेक्टर-39 थाने की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। थाने के बाहर 24 घंटे नाके लगाकर संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही है। थाने के बाहरी दीवारों पर सोलर कैमरे लगा दिए गए हैं ताकि बिजली जाने पर हर गतिविधि पर नजर रहे। थाने के गेट पर एसएलआर और बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ संतरी तैनात हैं। हालांकि, शहर के कुछ अन्य थानों के बाहर भी रात के समय नाके लग रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
चंडीगढ़ में पकड़ा गया था हैप्पी का करीबी गोपी
चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर राम रत्न शर्मा ने साल 2020 में हैप्पी पासिया के करीबी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी नवांशहर को गिरफ्तार किया था। गोपी का पंजाब में हुए कई हमलों में भी नाम आ चुका है। उस समय राम रत्न सेक्टर-17 थाने के एसएचओ थे। गोपी से पूछताछ में सामने आया था कि वह नयागांव में रहने वाले पंजाब पुलिस के एक एसपी को मारने की योजना बना रहा था। वह किसी प्रॉपटी विवाद को लेकर एसपी को रास्ते से हटाने चाहता था।