फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terror Attack Alert on Pathankot Airbase Station, High Alert in Punjab

अलर्टः पाकिस्तान ने ड्रोन से पंजाब भेजे हथियार, पठानकोट और अमृतसर में आतंकी हमले की आशंका

Wed, 25 Sep 2019 12:55 PM IST
खुशबू गोयल नवदीप शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
नवदीप शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 25 Sep 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Terror Attack Alert on Pathankot Airbase Station, High Alert in Punjab
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के पठानकोट में एक बार फिर बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पठानकोट की मामून छावनी, माधोपुरए 21 सब एरिया और एयरबेस पर आतंकी हमले को लेकर पिछले 10 दिनों से लगातार नजर रखी जा रही है। प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हिमाचल प्रदेश में फिदायीन हमले की आंशका के चलते सीमावर्ती जिला और सबसे बड़ा सैन्य क्षेत्र होने के चलते सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बारे में गृहमंत्री अमित शाह से भी बात की है। सीएम ने उन्हें एक पत्र लिखकर हालातों के बारे में अवगत कराया है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में बताया कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए हथियार पंजाब में पहुंचाए जा रहे हैं। मैं बताना चाहूंगा कि किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हम तैयार हैं। अगर आतंकी हमला होता भी है, तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। हमारी सेनाएं हर मोर्चे पर डटी हैं और तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 

पाकिस्तान देश में आतंकी फैलाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य राज्यों में बड़े धमाकों की साजिश रच रहे हैं। जिसके लिए वे पंजाब के रास्ते देश में हथियार और गोला बारूद पहुंचा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ड्रोन के जरिए काफी हथियार पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के इलाकों में पहुंचाए गए हैं। हाल ही में तरनतारन से पकड़े गए चार आतंकियों से भी काफी मात्रा में हथियार और बारूद बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि उन तक वह बारूद ड्रोन के जरिए पहुंचाया गया था।

22 सितंबर को तरनतारन के गांव चोहला साहिब से 4 आतंकी बलवंत सिंह, आकाश रंधावा, हरभजन सिंह और बलबीर सिंह गिरफ्तार किए थे। इन्हें पाकिस्तान के स्लीपर सेल बताया जा रहा है। इनके पास से 5 एके-47, पिस्तौल, सैटेलाइट फोन, हथगोले के अलावा भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। फिलहाल चारों 11 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं, ताकि उनसे आतंकी हमलों की साजिशों और पाकिस्तान के नापाक इरादों के बारे में सच्चाई उगलवाई जा सके।

इनसे कई सवाल पूछे जाने हैं। इन्हें हथियार कहां से मिले, इनके साथ और कौन-कौन से आतंकी संगठनों के लोग थे, इन्हें कहां आतंकी वारदात को अंजाम देना था, इन सभी सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। चारों आतंकवादियों से की गई प्रारंभिक पूछताछ से पुलिस ने दावा किया है कि केजेडएफ के इन आतंकवादियों ने पंजाब के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी हमले की योजना बनाई थी। बता दें कि पाकिस्तान देश में आतंकी फैलाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने पर आ गया है।

पाकिस्तान भारत में सक्रिय कर रहा स्लीपर्स सेल

भारत और खास कर पंजाब में दुश्मन देश पाकिस्तान अपने स्लीपर सेल एक्टिव करके यहां से खुफिया जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहा है। इस समय देश में स्लीपर सेल एक्टिव भी हैं, जो नौजवानों को पैसों का लालच देकर देश की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान पहुंचा रहे हैं।

करतारपुर कॉरिडोर के चल रहे निर्माण कार्य और तिब्बड़ी छावनी की फोटो भेजने वाले विपिन सिंह निवासी पुल तिब्बड़ी गुरदासपुर से पूछताछ के बाद उसे गुरदासपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, विपिन सिंह जून 2018 में पाकिस्तान की तरफ से कॉल आने के बाद वहां के संपर्क में आया। उसने 10 लाख रुपये लेकर पाकिस्तान के एक मोबाइल नंबर पर कुछ चित्र भेजे थे और वहां बात करने के लिए वायस कॉल का भी उपयोग किया था।

पूछताछ के दौरान जासूस ने बताया कि जनवरी-फरवरी 2019 में वह कई बार जम्मू-कश्मीर निवासी एक हैंडलर से पठानकोट में मिला और उससे डेढ़ लाख रुपये नगद लिए। 1.50 लाख रुपये की राशि सोमवार को मिलनी थी।। विपिन सिंह से सभी टीएमएस गेट्स की तस्वीरें, कुछ स्थानों पर टीएमएस बाउंड्री वॉल की तस्वीरें, परिवार के क्वार्टर की तस्वीरें, शापिंग कांप्लेक्स की तस्वीरें, 172 एमएच की तस्वीरें, वर्दी और कंधे के शीर्षक की तस्वीरें भेजने के लिए कहा गया था।
- स्वर्णदीप सिंह, एसएसपी, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed