फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tender seeked for south food street by administration

फूड स्ट्रीट खोलना चाहते हैं तो सुनहरा मौका, करें आवेदन

Mon, 23 May 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 May 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
tender seeked for south food street by administration
भोजन - फोटो : amar ujala

नगर‌ निगम ने फूड स्ट्रीट के लिए टेंडर निकाला है। काफी लंबे समय से खाली पड़ी सेक्टर-48 की फूड स्ट्रीट कियोस्क अलॉट करने के लिए नगर निगम ने तीसरी बार टेंडर निकाला है। इससे पहले नगर निगम दो बार टेंडर निकाल चुका है लेकिन कोई भी बिड देने के लिए नहीं आया। अब नगर नगम को बिड देने वालों की आने की उम्मीद है, क्योंकि नगर निगम प्रति कियोस्क के किराए का रिजर्व प्राइस 20 हजार रुपये प्रति माह तय किया है।

विज्ञापन


सेक्टर 45 में कुल छह बूथ हैं। दो बूथों को मिलाकर एक कियोस्क अलाट किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार 3 मई तक कोई भी कियोस्क के लिए सील बिड के साथ आवेदन कर सकता है। यह दक्षिणी सेक्टर का पहला फूड स्ट्रीट है, जिसका निर्माण और उद्घाटन साल 2014 में हो चुका है। यहां की दुकानों के निर्माण पर नगर निगम का 25 लाख रुपये का खर्च आया था। यह फूड स्ट्रीट का समय सुबह 7 से लेकर रात 10 बजे तक होगा। नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट को साल 2009 में पास किया था यह शहर की दूसरी फूड स्ट्रीट है
विज्ञापन


24 घंटे स्ट्रीट का कोई फायदा नहीं
पीजीआई के सामने नाइट फूड स्ट्रीट 24 घंटे चलता है। दो माह पहले ही इसे दिन में भी खोलने का निर्णय लिया गया था इसलिए इस कियोस्क का किराया भी 25 से बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया था। लेकिन यहां पर कियोस्क चलाने वालों का कहना है कि दिन में शुरू होने से कोई फायदा नहीं मिल रहा है क्योंकि पीजीआई के बाहर ही खाने पीने की वस्तुओं की फडियां लगती हैं, जिसका उन्हें नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed