फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tender for high security number plate will be finalized in 10 days

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का टेंडर 10 दिन में होगा फाइनल, तब तक चालान नहीं

Fri, 07 Apr 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Tender for high security number plate will be finalized in 10 days
high security number plates - फोटो : File Photo
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का कांट्रैक्ट लेने वाली कंपनी की सेवाएं समाप्त होने के बाद अब दूसरी कंपनी को टेंडर अलॉट होने तक इसका चालान नहीं किया जाएगा। यह जानकारी एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन ने बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को दी। जैन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अगले 10 दिन में पूरी कर ली जाएगी, जिस पर हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि टेंडर फाइनल होने तक कोई चालान नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


वीरवार को मामले की सुनवाई आंरभ होते ही सत्यपाल जैन ने चंडीगढ़ के अतिरिक्त परिवहन सचिव के 6 मार्च को एसएसपी ट्रैफिक को लिखे पत्र के हवाले से बताया कि एसएसपी ट्रैफिक को कहा गया है कि फिलहाल जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं हैं, उनके चालान न काटे जाएं। पहले जिस वेंडर को शहर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का कांट्रैक्ट दिया गया था, उसका कांट्रैक्ट बीते साल जून माह में ही समाप्त हो चुका है। नए वेंडर के लिए फरवरी में ऑनलाइन टेंडर जारी किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 16 मार्च थी। अब टेंडर की प्रक्रिया जारी है। इसे अगले 10 दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। जब तक कांट्रैक्ट नहीं दिया जाता, तब तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के कारण चालान नहीं किया जाएगा। हाईकोर्ट ने इस जानकारी को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की सुनवाई 6 अप्रैल तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील स्वतंत्र राय ने हरियाणा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के अरसे से ठप्प पड़े काम को दोबारा शुरू करवाए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट को बताया गया था कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के कारण अपराध की वारदात में कमी आएगी और इसका बहुत अधिक फायदा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed