फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ten Mla Sworn in as Ministers in Punjab

मान के मंत्रियों की मन की बात: कोई नशा मुक्त पंजाब के लिए करेगा प्रयास, किसी की चाह-2024 में पीएम बनें केजरीवाल

Sat, 19 Mar 2022 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 01:21 PM IST
सार

सबसे पहले शपथ लेने वाले हरपाल चीमा दिड़बा से दूसरी बार विधायक बने हैं। शपथ के बाद हरपाल चीमा ने कहा कि मैं पहले जनता का सेवक था और आज भी सेवक हूं।

विज्ञापन
Ten Mla Sworn in as Ministers in Punjab
हरजोत बैंस, कुलदीप धालीवाल और गुरमीत सिंह मीत हेयर। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब को नई सरकार मिल गई है। 16 मार्च को सीएम बनने वाले भगवंत मान के 10 मंत्रियों ने शनिवार को मंत्री पद की शपथ ली। पहली बार मंत्री बने सभी विधायकों के चेहरों पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खुशी थी वहीं अहसास भी था कि अब अपने वादों पर खरा उतरने की चुनौती शुरू हो गई है। शपथ लेने के बाद सभी मंत्रियों ने एक सुर में कहा कि हमें पंजाब को खुशहाल बनाना है। 

विज्ञापन


सबसे पहले शपथ लेने वाले हरपाल चीमा दिड़बा से दूसरी बार विधायक बने हैं। शपथ के बाद हरपाल चीमा ने कहा कि मैं पहले जनता का सेवक था और आज भी सेवक हूं। हम जैसे आम लोग, जिन्होंने मंत्री बनने के बारे में सोचा भी नहीं होगा, मंत्री बन गए हैं। हम सभी वादों को पूरा करेंगे। वहीं मंत्रिमंडल में शामिल सबसे युवा विधायक हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि हमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अरविंद केजरीवाल राजनीति में युवाओं का भरोसा वापस लाए हैं। हमें फिर से महाराजा रणजीत सिंह का पंजाब बनाना है। हम पंजाब को मॉडल बनाएंगे और 2024 में अरविंद केजरीवाल देश के पीएम बनेंगे।  
विज्ञापन


हरपाल चीमा के बाद शपथ लेने वाली मलोट की विधायक और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह आप की अच्छी मानसिकता है कि उन्होंने एक महिला को कैबिनेट में शामिल किया है। मैं अपने सभी कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। एक महिला और डॉक्टर के रूप में, मैं महिलाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीली दवाओं की लत का समाधान जरूरी : डॉ. सिंगला

मानसा से सिद्धू मूसेवाला को हराने वाले डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि नशीली दवाओं की लत, बेरोजगारी के विभिन्न मुद्दे हैं जिनका समाधान अभी बाकी है और हमें इन सभी मुद्दों पर काम करना होगा। पंजाब में तरक्की करनी है तो विपक्ष के समर्थन की जरूरत पड़ेगी।

भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ना होगा : मीत हेयर

बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि पार्टी नेताओं का आभारी हूं। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे ईमानदारी से निभाऊंगा। लोग हमें इसलिए लाए हैं क्योंकि वे पंजाब की भ्रष्ट व्यवस्था से नाराज थे। हमें भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ना होगा

हम सुधार के लिए करेंगे काम: जिंपा

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हम पंजाब के लोगों के लिए ईमानदारी से काम करेंगे। मैं राज्य के एक अल्पविकसित क्षेत्र से आता हूं और मेरी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करना होगा। वहीं दोआबा से एकमात्र मंत्री बने ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि बहुत सारी समस्याएं हैं, स्वास्थ्य सेवाएं बहुत खराब हैं, हम सुधार के लिए काम करेंगे। हमारे पास एक जर्जर पंजाब है, इसमें कुछ समय लगेगा लेकिन बदलाव जरूर आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed