{"_id":"833a9430fa0744ba7a054a54f631c93c","slug":"ten-bucks-will-get-health-insurance-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: अब 10 रुपये में मिलेगा स्वास्थ्य बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: अब 10 रुपये में मिलेगा स्वास्थ्य बीमा
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 18 Nov 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं प्रगतिशील बनाने के लिए देना बैंक ने स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है। इसके तहत दस रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर किसान के पूरे परिवार को तीस हजार रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा मिलेगी। यह जानकारी देना बैंक के सीएमडी कम प्रबंध निदेशक अश्वनी कुमार ने रविवार को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित पल्लवी होटल में दी।
इस दौरान उन्होंने तीन राज्यों के लिए आयोजित एक दिवसीय मेगा क्रेडिट कैंप में किसानों, लघु उद्यमियों और घर बनाने वाले आवेदकों को 501 करोड़ के ऋण मंजूरी पत्र बांटे। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ के बैंक उपभोक्ताओं ने भाग लिया। बैंक के महाप्रबंधक एमके शर्मा ने बताया कि शिविर में 501 करोड़ रुपए के ऋण मंजूरी पत्र उपभोक्ताओं को दिए गए हैं।
इसमें 326 करोड़ रुपये के ऋण प्राथमिकता सूची सेक्टर से संबंधित हैं। इस अवसर पर बैंक के जोनल प्रबंधक पंचकूला एमके बेदी तथा उप-जोनल प्रबंधक ओपी जरोरा, आर्यन ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया, रेढू ग्रुप ऑफ कंपनी जींद के निदेशक सरदार बलजीत सिंह, वीनस ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक पवन चौधरी मौजूद थे।