फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   temrary bridge repaired again in mohali

जल्द बन जाएगा जगतपुरा का टूटा पुल

Mon, 20 Jan 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 20 Jan 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
temrary bridge repaired again in mohali
जगतपुरा में हुई तेज बारिश से अस्थाई पुल बह गया था, जिससे 18 गांवों के सैकड़ों लोगों का कई घंटे शहर से संपर्क टूट रहा।
विज्ञापन


इस दौरान लोग खतरे में जान डालकर गंदे नाले को पार कर रहे थे। जैसे ही मामला पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों तक पहुंचा तो विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

रविवार को छुट्टी वाले दिन ही विभाग ने पुल की रिपेयर करवाई। शाम पांच बजे बजे पुल से आवाजाही शुरू हो गई थी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी की टीम रविवार सुबह ही मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान जेसीबी की मदद से टूटे हुए हिस्से की रिपेयर की गई।

पहले मिट्टी डालकर टूटे हुए हिस्से में पाइप रखी गई। इसके बाद मिट्टी व रेत के बोरों से पुल को मजबूती दी गई।

इस मौके विभाग के अधिकारी व विभिन्न गांवों के पंच सरपंच भी मौजूद रहे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने से पुल की रिपेयर में काफी मुश्किल आ रही थी।

करीब पांच बजे पुल का काम पूरा हुआ। जिसके बाद पुल से आवाजाही शुरू हो पाई। फिलहाल विभाग द्वारा अपनी एक टीम की ड्यूटी पुल पर लगा दी गई है।  

भारी वाहन ले जाने की रोक, नहीं मानते लोग
जगतपुरा में बनाए गए अस्थाई पुल के ऊपर से कार या ट्रैक्टर आदि ले जाने पर पूरी तरह मनाही है, लेकिन इसके बाद भी लोग सरकारी नियमों को ठेंगा दिखाकर वहां से गुजरते हैं।
विज्ञापन


जिससे भी पुल कमजोर हो जाता है। वहीं हादसे का डर भी बना रहता है। गत माह इसी चक्कर में एक ट्रैक्टर नाले में गिर गया था।

गांव वाले खुद बनाएंगे बड़ी पाइपों का पुल
जगतपुरा गांव के सरपंच बलविंदर ने बताया कि छोटी पाइपों से बना अस्थाई पुल अक्सर तेज बारिश में बह जाता है। इसलिए कई गांवों के लोगों ने इकट्ठे होकर बड़ी पाइपों से पुल बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब छह फुट की गोलाई वाली पाइपों से नया पुल बनाया जाएगा। पुल के लिए पाइपें मंगवा ली गई हैं। आज से नया पुल बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed