फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navratri 2020: Chandigarh Temples Brighting with lights

Navratri 2020: चंडीगढ़ में लक्ष्मी नारायण मंदिर होगी महाआरती, भक्तों ने खरीदी पूजन सामग्री

Sat, 17 Oct 2020 10:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2020: Chandigarh Temples Brighting with lights
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र शुक्रवार से शुरू हो गए हैं। शहर के मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं। भक्तों ने अपने-अपने घरों में पूजा के लिए पूजन सामग्री खरीदी। शुक्रवार को पूजा सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

नवरात्र पर मंदिर को जगमग रोशनी से सजाया गया है। सेक्टर-20 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मां का भव्य दरबार सजाया गया है।

नवरात्र में हर शाम को महाआरती होगी। मंदिर के सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार ही सभी कार्यक्रम होंगे। मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि शारदीय नवरात्र में भजन, कीर्तन के दौरान उचित दूरी बनाकर पुजारी दुर्गा शप्तसती का पाठ करेंगे।
विज्ञापन


सेक्टर-24 के शिवालय खेमपुरी में हर रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। हर रोज रामचरित मानस का पाठ होगा। मंदिर के प्रबंधक गोविंद हरि ने बताया कि 9 दिन 9 यजमान पूजा करेंगे। श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-11 के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने बताया कि कोविड को ध्यान में रखते हुए पुजारी मंदिर में पाठ करेंगे। मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अष्टमी को हवन किया जाएगा। श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-46 के प्रधान जतिंदर भाटिया ने बताया कि मंदिर में हर रोज दुर्गा शप्तसती का पाठ होगा। सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed