फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature Rises in Punjab Weather Update news in Hindi

तपने लगा पंजाब: पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार, सामान्य से अधिक तापमान ने छुड़ाए लोगों के पसीने

Wed, 08 May 2024 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 May 2024 11:03 AM IST
सार

बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दस मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे अगले चार दिन तक बारिश का अलर्ट है।  
 

विज्ञापन
Temperature Rises in Punjab Weather Update news in Hindi
पंजाब में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में गरमी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। पारा 43.6 डिग्री पहुंच गया। तेज झुलसा देने वाली धूप के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। जिससे पारा अब सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक हो गया है। 
विज्ञापन


पंजाब के आठ शहरों का पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन और गरमी सताएगी। मौसम इसी तरह से शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। लेकिन एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 10 मई से मौसम बदलेगा और चार दिन तक बारिश का अलर्ट रहेगा। इस दौरान खास तौर से 10 व 11 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंजाब के कईं हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


अमृतसर का तापमान मंगलवार को 41.3 डिग्री (सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक), लुधियाना का 41.2 (सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक), पटियाला का 40.9 (सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर), समराला का सबसे अधिक 43.6,, फिरोजपुर का 41.8, जालंधर का 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रोपड़ का 40.0, एसबीएस नगर का 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। उधर पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की कमी देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे कम 19.7 डिग्री का पारा रोपड़ का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का पारा 22.0 (सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक), लुधियाना का 22.8 (सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक), पटियाला का 23.8 (सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक), पठानकोट का 21.9, बठिंडा का 21.6, जालंधर का 20.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed