फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   temperature reached the lowest level of the season, chandigarh winter

एक बार फिर लौट आया ठंड, सीजन के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा तापमान

Sun, 28 Jan 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
temperature reached the lowest level of the season, chandigarh winter
Chandigarh Winter - फोटो : File Photo
ठंड का दौर फिर से लौट आया है। 26 जनवरी को काफी घना कोहरा छा गया। करीब 150 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई। पूरे दिन धूप नहीं निकली। तापमान में जबरदस्त गिरावट रिकार्ड की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले छह जनवरी को 13.3 डिग्री सेल्सियस और 16 दिसंबर को 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को भी कोहरा था, मगर धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों का मौसम बदला है। 29 जनवरी को एक बार फिर से पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। रविवार को मौसम साफ होने की उम्मीद है। सवेरे और शाम के वक्त धुंध छाई रहेगी। इससे पहले 23 जनवरी को चंडीगढ़ में बारिश हुई थी। उसके अगले दिन अच्छी धूप निकली। 25 जनवरी शाम से मौसम में परिवर्तन आने लगा था। रात के वक्त धुंध छा गई और पारा गिरने लगा। यही हाल सवेरे भी रहा। हालांकि, रात का तापमान थोड़ा ज्यादा रहा। शुक्रवार रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन मौसम ड्राई रहने वाला है। अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रिकार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed