फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature reached 40 degrees in ChandigarH, no hope for relief

चंडीगढ़ में 40 डिग्री पहुंचा तापमान, अभी राहत के आसार नहीं

Tue, 25 May 2021 11:07 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 40 degrees in ChandigarH, no hope for relief
चंडीगढ़। करीब 15 दिनों के बाद तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। रात का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम पूरी तरह से साफ है। अगले तीन दिन कोई मौसमी सिस्टम नहीं है। तीनों दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। इससे दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि 29 मई के आसपास मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। इससे तापमान में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

बीते दिनों लगातार पश्चिमी विक्षोभ आए। उसके बाद ताउते का असर रहा। इससे दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे चला गया था। गर्मी छूमंतर हो गई थी। रात का तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 48 व न्यूनतम 12 फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed