{"_id":"616e5b342fcab36bfa55d8af","slug":"temperature-dropped-eight-degrees-in-chandigarh-due-to-rain-and-cold-winds","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: बारिश और सर्द हवाओं से बदला मौसम, आठ डिग्री पारा गिरने से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: बारिश और सर्द हवाओं से बदला मौसम, आठ डिग्री पारा गिरने से बढ़ी ठंड
Tue, 19 Oct 2021 11:14 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:14 AM IST
सार
चंडीगढ़ में बारिश और सर्द हवाओं के कारण सोमवार को ठंड का अहसास हुआ। शहर का पूरा मौसम बदल गया और आठ डिग्री पारा गिरने पर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। इन्हीं में लोग शाम हो शहर की सुखना लेक और दूसरे पर्यटन स्थलों पर घूमते नजर आए। बढ़ी ठंड के बीच स्वेटर और जैकेट की बिक्री में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश से तापमान गिरने और ठंडी हवाओं के चलने से ठंड का अहसास होने लगा है। सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दिखी। ठंड का अहसास होते ही लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। सोमवार शाम के समय इन्हीं कपड़ों में लोग घूमते नजर आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-Ranjit Singh Murder Case: सजा सुनते ही लटक गया राम रहीम का चेहरा, बीमारी का भी दिया हवाला
विज्ञापन
स्वेटर, जैकेट की बिक्री शुरू
मौसम का आनंद लेने के लिए लोग शाम को सुखना लेक समेत शहर के अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। सोमवार को बारिश के बाद तापमान लुढ़ककर 24 तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दीवाली तक सर्दी के पूरी तरह आ जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ठंड के आगमन के साथ ही स्वेटर, जैकेट आदि की बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-Ranjit Singh Murder Case: सीबीआई वकील ने कहा- बाबा को आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा, राम रहीम के वकील बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
आने वाले दिनों में चंडीगढ़ का संभावित तापमान
अधिकतम न्यूनतम
- 19 अक्तूबर 29 21
- 20 अक्तूबर 30 22
- 21 अक्तूबर 31 21
- 22 अक्तूबर 31 19
- 23 अक्तूबर 29 19