{"_id":"6039ec398ebc3ee91116d38d","slug":"temparature-of-chandigarh-fell-after-rain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"67 साल में सबसे ज्यादा तपी फरवरी, हल्की बरसात से मिला सुकून, फिर बदलेगा मौसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67 साल में सबसे ज्यादा तपी फरवरी, हल्की बरसात से मिला सुकून, फिर बदलेगा मौसम
Sat, 27 Feb 2021 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।
- फोटो : करुण शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ को पिछले तीन दिन से हो रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार रात बादलों की गर्जना के बाद हुई बारिश से तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे तक चंडीगढ़ में 3.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। शनिवार को भी हल्के बादल छाए हैं। एक दो स्थानों में हल्की बूंदाबादी दर्ज की जा सकती है। उसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा।
सोमवार से फिर से तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड की जाएगी। लगातार बढ़ते तापमान से लोगों की चिंताए बढ़ रही थी। शुक्रवार को दिन का तापमान 67 साल में सबसे ज्यादा रहा। देर रात 12 बजे हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय है। जिससे पहाड़ों पर अच्छी खासी बर्फबारी व बारिश की उम्मीद बन रही है। इससे तापमान में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन उसके बाद फिर से तापमान बढ़ने के आसार हैं।

शुक्रवार को दिन का तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक रहा। 20 फरवरी 1954 के बाद यह पहली बार था, जब फरवरी का तापमान इतना ज्यादा दर्ज किया गया हो। साल 1954 में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था, जो फरवरी का अब तक का सबसे उच्चतम है।
इसलिए बढ़ रहा था चंडीगढ़ का तापमान
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि तापमान बढ़ने के कई कारण हैं। इस समय बड़ी वजह चक्रवाती हवाओं का सिस्टम है, जिसकी वजह से हवाएं नीचे हैं। दूसरा बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ की कमी है। फरवरी पश्चिमी विक्षोभ के लिए जाना जाता था, लेकिन इस बार अब तक सिर्फ एक सक्रिय विक्षोभ
आया है। इसके आने से समय-समय बारिश होती रहती थी, जिससे ठंडक बनी रहती थी।
कब-कितना रहा तापमान

- दिनांक तापमान
- 24 फरवरी 2021 32.7 डिग्री
- 25 फरवरी 2021 31.6 डिग्री
- 24 फरवरी 2021 31.1 डिग्री
- 23 फरवरी 2006 32 डिग्री
- 20 फरवरी 1954 32.8 डिग्री