फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teleconsultation call not connect in PGI, registration time ends

पीजीआई में टेलीकंसल्टेशन का फोन लगता ही नहीं, पंजीकरण का समय हो जाता है समाप्त

Fri, 04 Jun 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Teleconsultation call not connect in PGI, registration time ends
चंडीगढ़। कोरोना के कारण अस्पतालों की ओपीडी बंद होने से अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की फजीहत हो रही है। स्थिति यह है कि पीजीआई में सामान्य दिनों में इलाज कराने आने वाले 10 से 15 हजार मरीज टेलीकंसल्टेशन के भरोसे परामर्श मिलने के इंतजार में दिन गुजार रहे हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ने पर पीजीआई प्रशासन द्वारा टेलीकंसल्टेशन में पंजीकरण के लिए समय सीमा कम कर देने से उनकी परेशानियां और बढ़ गई है। मरीजों व उनके परिजनों की शिकायत है कि एक तो पहले से ही वह नंबर लगता नहीं था, अब समय सीमा और कम कर दी गई है जिससे 10 से 15 दिन में भी उनका नंबर नहीं आ रहा। वहीं, इस संबंध में पीजीआई प्रशासन का कहना है कि कोरोना संक्रमण की दर कम होने पर फिर से पुरानी व्यवस्था लागू की जाएगी। बता दें पीजीआई प्रशासन ने संक्रमण को देखते हुए 30 अप्रैल से पंजीकरण की सीमा को कम करते हुए सुबह 8 से 9 बजे तक कर दिया था।
विज्ञापन

मरीज और परिजन हो रहे परेशान
पंजीकरण की समय सीमा कम किए जाने से मरीजों और उनके परिजनों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पीजीआई में लिवर का इलाज करा रहे बठिंडा के गौरव का कहना है कि पंजीकरण के लिए 18 दिनों से लगातार फोन लगा रहा हूं, लेकिन एक घंटे के दौरान एक बार भी कॉल नहीं लगती। हिमाचल के किशोरी लाल को 19 दिन पहले यूरोलॉजी संबंधित परेशानी हुई। जांच कराने पर पता चला कि कैंसर है। अब उनके परिजन उन्हें पीजीआई में दिखाने के लिए 13 दिन से ओपीडी में पंजीकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ रहा है क्योंकि पंजीकरण के लिए दिया गया फोन नंबर लग नहीं रहा।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
न्यू ओपीडी : 0172-2755991
एडवांस आई केयर सेंटर व डीडीटीसी : 0172-2755992
एडवांस कार्डियक सेंटर : 0172-2755993
एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर : 0172-2755994
ओरल हेल्थ सेंटर : 0172-2755995
इन नंबरों पर पाएं परामर्श
मनोचिकित्सा विभाग : 0172-2756809- सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक
रेडियोडाइग्नोसिस : 7087007893- सुबह 8 से 11.30 बजे तक
पोस्ट किडनी ट्रांसप्लांट : 8427694184- सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
हेमाटोलॉजी : 9878995409- सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी : 8580671351- सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
न्यूक्लियर मेडिसीन : 0172-2756729- सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक
एवी फिस्टुला हेल्पलाइन- 7087007405- सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक
लंग कैंसर क्लीनिक- 9888306877- सुबह 9.30 से शाम 4.30 बजे तक
क्या कहते हैं अधिकारी
कोरोना के मरीजों के बढ़ते दबाव के कारण टेलीकंसल्टेशन के पंजीकरण की समय सीमा कम की गई थी। स्थिति नियंत्रण में आने पर पुन: पहले जैसी व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। -प्रो. जगतराम, निदेशक पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed