{"_id":"f8453114ddec5c9cf4046452f8fed303","slug":"technical-education-summit-in-mohali-on-8-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में टेक्निकल एजुकेशन समिट 8 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में टेक्निकल एजुकेशन समिट 8 को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Jan 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार आठ फरवरी को मोहाली के इंडोर काम्प्लेक्स में टेक्निकल एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट समिट आयोजित करेगी। जिसे पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी और पंजाब अन-एडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स एसोसिएशन प्रायोजित करेंगे।
तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल ने मीटिंग करके समिट की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इसके मुख्य मेहमान होंगे। इसमें राज्य के कॉलेज और विश्वविद्यालय अपनी उपलब्धियों आदि को प्रदर्शित करेंगे।
समिट में प्रमुख तकनीकी शिक्षा संस्थाओं व उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिनमें हीरो ग्रुप के सुनील कांत मुंजाल, ओसवाल ग्रुप के कमल ओसवाल, ट्राइडेंट ग्रुप के राजेंद्र गुप्ता, सीआईआई से कामना राज, पीएचडी चेंबर से दिलीप कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
समिट में सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के वीसी और निजी विश्वविद्यालयों केचांसलर हिस्सा लेंगे। मित्तल ने कहा कि नेपाल, भूटान, अफ्रीका जैसे देशों के अलावा भारत के उत्तर पूर्वी राज्य, बिहार, झारखंड में विद्यार्थियों की संख्या बहुत है। पर तकनीकी कॉलेजों की कमी है। इन्हें पंजाब का लाभ उठाना चाहिए।
मीटिंग में तकनीकी शिक्षा के प्रमुख सचिव एआर तलवार, डायरेक्टर बी पुरुषार्था, पीटीयू के वीसी डॉ. रजनीश अरोड़ा, पूटिया के चेयरमैन जेएस धालीवाल और सीयू के चांसलर सतनाम संधू भी मौजूद थे।