फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   technical education summit all inside story

समिट@मोहाली: ऐसे बदइंतजाम, हर कोई परेशान

Sat, 08 Feb 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 08 Feb 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
technical education summit all inside story

तकनीकी शिक्षा विभाग, पूटिया और पीटीयू का ब्रेन बेबी टेक्निकल एजुकेशन समिट बदइंतजामी की भेंट चढ़ गया। दो महीने पहले इसी शहर में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की अगुवाई में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट प्रमोशन समिट का आयोजन किया गया था। जिसके आगे टेक्निकल एजुकेशन समिट कहीं टिक ही नहीं सका। समिट के इंतजाम इतने बुरे थे कि हर कोई परेशान हुआ।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज से आए स्टूडेंट्स को झेलनी पड़ी। जिनकी हालत किसी सियासी रैली के लिए जुटाई जाने वाली भीड़ की तरह थी। सबसे ज्यादा परेशानी छात्राएं को हुई।
विज्ञापन


समिट के लिए सुबह सात बजे से ही विभिन्न कॉलेजों से विद्यार्थियों की बसें आना शुरू हो गई थीं। लेकिन एंट्री के लिए केवल दो गेट बनाए गए थे। जिससे विद्यार्थियों को समिट स्थल तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुछ विद्यार्थियों की जब बारी आई, तो उन्हें बिना आईकार्ड के चलते समिट में जाने से रोक दिया। सीएम के आने तक भूख प्यासे पंडालों में विद्यार्थियों को बैठाए रखा। करीब 12 बजे जब प्रोग्राम अपने चरम में था, तो धीरे-धारे विद्यार्थी पंडालों से बाहर निकले। इसी बीच लांच बॉक्सों से भरी बस आई, लेकिन इस दौरान विद्यार्थियों को तरीके से नहीं, बल्कि बाढ़ पीड़ितों की तरह खाने के डिब्बे फैंक गए। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों को तो खाना मिल पाया। जबकि कईयों को भूखे पेट ही वापस लौटना पड़ा।

लेक्चर शॉट करने की धमकी देकर लाए स्टूडेंट्स

technical education summit all inside story

समिट में अधिक से अधिक छात्र जुटाना तकनीकी कॉलेजों की आन बन गई थी। इसलिए अधिकतर कॉलेजों ने अपने यहां स्टूडेंट्स को चेतावनी दी कि अगर वे समिट में नहीं चलेंगे तो उनके लेक्चर शॉट कर दिए जाएंगे। जिससे उन्हें परीक्षा के दिनों में परेशानी उठानी पड़ी। इतना ही नहीं कॉलेज से आने व कॉलेज पहुंचने पर बकायदा स्टूडेंट्स की हाजिरी लगाई। हालांकि कुछ स्टूडेंट्स की दलील थी कि टेक्निकल एजुकेशन समिट से लॉ या बीएड के विद्यार्थियों को कोई फायदा नहीं था। लेकिन इसके बाद भी स्टूडेंट्स को जबरदस्ती लाया गया।

पार्किंग का इंतजाम नहीं, सड़कों पर लगा जाम
सरकार द्वारा इतनी बड़ी समिट कराई जा रही थी। लेकिन समिट में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। जहां लोगों को जगह मिली। उन्होंने वहीं गाड़ियां खड़ी कर दीं। इससे जहां सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। कई लोगों के गाड़ी खड़ी करने पर पंगे तक हो गए।

सरताज ने सुरों से दी ताजगी

technical education summit all inside story

समिट का आगाज शनिवार सुबह सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से हुआ। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। स्टूडेंट्स ने उनकी प्रस्तुति को अपने कैमरों एवं मोबाइल में कैद किया। उन्होंने बादल की मौजूदगी में भी प्रस्तुति दी।

नए सेक्टरों के लोग घरों में हुए कैद
समिट के चलते सबसे ज्यादा परेशानी सेक्टर-76 से 80 के लोगों को उठानी पड़ी। क्योंकि इन सेक्टरों को जाने वाली सड़कों पर समिट में आए लोगों ने अपने वाहन सुविधा के अनुसार पार्क किए। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

पीने लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं
समिट में आए स्टूडेंट्स के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। हालांकि वाटर सप्लाई विभाग ने अपना टैंकर लगाया था। लेकिन एक ही टैंकर पर स्टूडेंट्स की की लंबी लाइने लगी हुई थीं। इसी तरह लड़कियों के लिए केवल दो बाथरूम बनाए गए थे। जिससे लड़कियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

समिट में ये बोले सीएम प्रकाश सिंह बादल

technical education summit all inside story

सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट समिट के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि राज्य के सभी प्राइवेट तकनीकी कॉलेज, यूनिवर्सिटी एवं अन्य संस्थाएं अपने-अपने कैंपस में स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करें, नहीं तो उन्हें मान्यता नहीं मिलेगी। ऐसा होने पर नौजवानों को बढ़िया शिक्षा मिल सकेगी। साथ ही उन्हें रोजगार हासिल करने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। राज्य में तकनीकी शिक्षा की कमी है। समिट में चार सौ कॉलेजों के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए।

सीएम ने कहा कि हिंदोस्तान का यह पहला टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट समिट है। जिसमें विद्यार्थी भी शामिल हुए हैं। उन्होंने समिट के लिए राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग, पीटीयू एवं पुटिया को बधाई दी।

सीएम ने कहा कि देश का भविष्य नौजवान पीढ़ी से जुड़ा हुआ है। नौजवान पीढ़ी ने देश एवं सूबे को आगे ले जाना है। उन्होंने तकनीकी संस्थानों को कहा कि वे जरूरतमंद विद्यार्थियों की फीस कम करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद विद्यार्थी आर्थिक मंदहाली के कारण तकनीकी शिक्षा से अधूरा न रह जाए।

पंजाबी हर क्षेत्र में रहते हैं नंबर वन

technical education summit all inside story

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने समिट में आए विद्यार्थियों को कहा कि वे अपनी शिक्षा पूरी लगन एवं मेहनत से हासिल करके सूबे का नाम रोशन करें। क्योंकि पंजाबी हर क्षेत्र में पहले नंबर पर रहते हैं।

सीएम ने कहा कि पंजाब बड़ी तेजी से हिंदोतान का तकनीकी एवं मेडिकल हब बनता जा रहा है। मोहाली में 1700 एकड़ में एजुसिटी एवं मेडिसिटी की स्थापना की जा रही है। साथ ही मोहाली को आईटी हब बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रोग्रेसिव पंजाब में 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों से एमओयू साइन हुए थे। जिससे भविय में दो लाख रोजागर के मौके पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed