फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tech fest in aryans college

टेक फेस्ट में दिखी भावी इंजीनियरों की प्रतिभा

Fri, 08 Nov 2013 01:40 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
Tech fest in aryans college
आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में चल रहे दो दिवसीय टेक फेस्ट का आज समापन हुआ। इस फेस्ट में हजारों विद्यार्थियों, किसानों, शिक्षावदों, शोधकर्तओं व प्रोफेशनल्स ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस दो दिवसीय कायक्रम में जॉब फेस्ट, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग फेस्ट, साइंस फेस्ट, सोलर फेस्ट, रोबो पेस्ट, एग्रो फेस्ट और आईटी फेस्ट आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया ने किया था।
विज्ञापन


टेक फेस्ट में इन दो दिनों में करीब सौ स्कूली बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। सोलर फेस्ट में पेडा, सुकेम पॉवर सिस्टम, इंटर सोलर सिस्टम, यूनाइटेड सोलर टेक्नोलॉजी, सोलर एक्सपर्ट आदि कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट प्रदर्शित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सोलर वाटर हीटर, लाइटिंग, लालटेन, इंवर्टर, यूपीएस आदि शामिल थे। रोबो फेस्ट में रोबोटिक्स व एंबेडेड आधारित प्रोजेक्ट रखे गए थे। जबकि, एग्रो फेस्ट में कंपनियों ने कंबाइन, रोटावेटर, हारवेस्टिंग मशीन, फर्टिलाइजर और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट थे।


वहीं, आईटी कंपनियों ई-टेक्नोलॉजीज, जी-नेक्स्ट, बॉम्बे कम्यूनिकेशन, सीएमसी, जेके कंप्यूटेक, कंप्यूटर जोन आदि ने लैपटॉप, मोबाइल, आई-फोन आदि प्रदर्शित किए। जॉब फेस्ट के दौरान एबरिस सॉफ्टेक, एयरोसॉप्ट इंफोसिस, अमिबा सॉफ्टवेयर, बीटा सॉफ्ट सॉल्यूशन, बिरला सनलाइफ, कम्पिटेंट सिनर्जीज, डार्क हाउस, यूरेका फोर्ब्स, एचडीएफसी लाइफ आदि कंपनियों ने स्टूडेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed