Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers who have done excellent research and administration were honored

Chandigarh News: बेहतरीन शोध और प्रशासन करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Sun, 29 Mar 2026 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teachers who have done excellent research and administration were honored
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में एक खास पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इसमें बेहतरीन शोध और प्रकाशन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह 9वां सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान पुरस्कार समारोह था।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम प्रोफेसर डीवीएस जैन रिसर्च फाउंडेशन ने आयोजित किया, जिसकी स्थापना 2015 में प्रो. जैन के परिवार द्वारा दिए गए 50 लाख रुपये के दान से हुई थी। इस फाउंडेशन का उद्देश्य विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. गुरजसप्रीत सिंह को उत्कृष्ट शोध के लिए प्रशस्ति पत्र के साथ 30 हजार रुपये और प्रो. नवनीत कौर को प्रशस्ति पत्र के साथ 15 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वर्ष 2023 में उच्च गुणवत्ता वाले शोध लेख प्रकाशित करने वाले कई शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ प्रकाशन पुरस्कार भी दिया गया। इन पुरस्कारों के तहत प्रत्येक विजेता को प्रशस्ति पत्र और 5 हजार रुपये की राशि दी गई। साथ ही 18 अन्य शिक्षकों को उनके अच्छे शोध कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीसी प्रो. रेनू विग ने की। उन्होंने कहा कि शोध केवल वैज्ञानिक दुनिया तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के लिए भी उपयोगी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे दान से विश्वविद्यालय में शोध कार्य को नई गति मिलती है। फाउंडेशन की ओर से शोध ग्रांट, फैलोशिप और व्याख्यान शृंखला जैसी योजनाएं चलाई जा रही है, ताकि नए शोध को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed