फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers took out march in PU, also got the departments closed

पीयू में शिक्षकों ने निकाला मार्च, विभागों को बंद भी करवाया

Fri, 17 Dec 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Teachers took out march in PU, also got the departments closed
चंडीगढ़। सातवें वेतनमान को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वीरवार को भी शिक्षकों ने मार्च निकाला। कई विभागों में जाकर बंद करवाया। प्रदर्शन में तमाम शिक्षक शामिल हुए। एलान किया कि जब तक उनकी मांगें पूरीं नहीं होंगी, तब तक वह प्रदर्शन करते रहेंगे। न शिक्षण कार्य होगा और न परीक्षाएं करवाएंगे।
विज्ञापन

पीयू के गेट नंबर- 1 पर पुटा के बैनर तले शिक्षक एकत्रित हुए। सैकड़ों की संख्या में शिक्षक पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षकों ने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षकों को दोयम दर्जे का समझ लिया। उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। शिक्षक देश की रीढ़ हैं, लेकिन पंजाब सरकार शिक्षकों को उनका हक नहीं देना चाहती। पंजाब सरकार के खिलाफ शिक्षक लगातार सड़कों पर उतरें, जब तक उनका हक नहीं मिल जाता। यह भी कहा कि नए शिक्षकों की तैनाती में यूजीसी का पे स्केल शामिल हो। नए आदेश नए पे स्केल के जारी किए गए हैं, वह निरस्त किए जाएं। उसके बाद शिक्षक कई विभागों में मार्च करते हुए पहुंचे। पूरे कैंपस में पंजाब सरकार के खिलाफ लगाए गए नारे गूंजते रहे। शिक्षकों ने कहा कि यह प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed