फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher hanged herself on her birthday and died

बर्थडे वाले दिन टीचर ने दी जान: जन्मदिन की तैयारियों में जुटे थे घरवाले, मंगेतर से हुई थी नेहा की बात

Sun, 09 Feb 2025 11:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 11:05 AM IST
सार

चंडीगढ़ में एक शिक्षिका ने अपने जन्मदिन वाले दिन ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घरवाले उसके जन्मदिन की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इससे पहले ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
Teacher hanged herself on her birthday and died
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में एक महिला टीचर ने अपने बर्थडे वाले दिन मौत को गले लगा लिया। सेक्टर-25 में रहने वाली शिक्षिका के फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतका की पहचान 24 साल की नेहा के रूप में हुई। नेहा ने बीएससी की पढ़ाई कर रखी थी और एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। नेहा के दो भाई हैं। नेहा की अभी शादी भी नहीं हुई थी। हालांकि उसका रिश्ता तय हो गया था और उसका मंगेतर जीरकपुर में रहता है। नेहा ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को नेहा का जन्मदिन था। नेहा के परिजन शॉपिंग करने के लिए गए हुए थे। जब वापस आए तो नेहा ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो देखा नेहा पंखे से लटक रही है। परिजनों ने नेहा को तुरंत फंदे से उतारा और सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


आखिरी बार मंगेतर के साथ हुई थी बात
नेहा की आखिरी बार जीरकपुर निवासी मंगेतर से बात हुई थी। पुलिस ने मंगेतर से पूछताछ की तो मंगेतर ने बताया कि रात 12 बजे उसने नेहा को जन्मदिन की बधाई दी। उसकी मां ने भी बर्थडे विश किया। उनका करीब डेढ़ साल पहले रिश्ता हुआ था। अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। नेहा का मंगेतर अपनी मां के साथ जीरकपुर में फास्ट फूड का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगेतर से बात करने की जिद कर रही थी नेहा
मंगेतर ने बताया कि उसकी शनिवार दिन में नेहा से बात हुई थी। नेहा उससे बात करने की जिद कर रही थी। इस पर उसने कहा कि वह दुकान पर जा रहा है, काम खत्म करने के बाद बात करेगा। इस दौरान मंगेतर ने फोन काट दिया। पुलिस ने नेहा का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed