फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher did obscene act with daughter in front of mother in Amritsar

Amritsar News: नाबालिग से छेड़छाड़, आप नेता समेत दो को पुलिस ने पकड़ा, टीचर की भूमिका की भी जांच

Thu, 06 Oct 2022 08:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 08:31 PM IST
सार

लड़की का आरोप है कि उसके साथ यह सब प्रितपाल सिंह बल और उसके साथी राजबीर सिंह रोड़ी की शह पर किया गया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टीचर के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Teacher did obscene act with daughter in front of mother in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आम आदमी पार्टी के मजीठा ब्लाक अध्यक्ष समेत दो को पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना अमृतसर जिले के कस्बा मजीठा इलाके की है। गिरफ्तार आप नेता का नाम प्रितपाल सिंह बल पार्टी के मजीठा ब्लॉक का प्रधान है। 

विज्ञापन


15 साल की लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह तरनतारन में अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहती थी। इसी दौरान तरनतारन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात टीचर से उसकी मां के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध बन गए। इसकी वजह से उनके घर में कलह होने लगी। 
विज्ञापन


परिवार ने जब समझाना चाहा तो मां ने घर छोड़ दिया और उसे अपने साथ लेकर मजीठा आ गई। मजीठा में उसकी मां ने टीचर के घर के पास ही किराये पर मकान ले लिया। इस दौरान टीचर ने भी उससे अश्लील हरकतें कीं। जब उसने इसकी शिकायत अपनी मां से की तो उसने टीचर को रोकने के बजाय उल्टा उसे ही पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के बयान के अनुसार, टीचर के घर पर आम आदमी पार्टी के मजीठा ब्लॉक इकाई के प्रधान प्रितपाल सिंह बल का आना-जाना था। कुछ दिन पहले ही टीचर ने सबके सामने उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ करने लगा। लड़की का आरोप है कि उसके साथ यह सब प्रितपाल सिंह बल और उसके साथी राजबीर सिंह रोड़ी की शह पर किया गया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टीचर के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed