फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tax relief to Punjab government

यहां से मिल गई कैप्टन को बहुत बड़ी राहत, कर्मचारियों को भी मिल सकता है तोहफा

Tue, 04 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Tax relief to Punjab government
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
वित्तीय संकट से घिरी पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को मामूली राहत मिली है। इस राहत का कुद असर कर्मचा‌रियों पर भी पड़ सकता है। सरकार से पास राज्य से टैक्स के 700 करोड़ रुपये आ गए हैं और केंद्र सरकार ने भी टैक्स के हिस्से के रूप में पंजाब की बनती रकम में से 800 करोड़ रुपये राज्य सरकार को दे दिए हैं। इस तरह 1500 करोड़ रुपये की राशि हासिल कर पंजाब सरकार ने खुद को ओवरड्राफ्ट के अंतर्गत वेज एंड मीन से बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन


बीते दिनों केंद्र सरकार ने पंजाब को 700 करोड़ रुपये भी दिए थे। सोमवार को पंजाब सरकार ने 80 साल से ऊपर के पेंशनरों को 6 फीसदी के दर से महंगाई भत्ता भी जारी कर दिया। उल्लेखनीय है कि सूबे की पूर्व अकाली-भाजपा सरकार ने बाजार से कर्ज उठाने की तय सीमा को दिसंबर, 2016 में ही पार कर लिया था। प्रदेश की मौजूदा वित्तीय हालत का खुलासा बीते सप्ताह राज्य विधानसभा में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने वोट आन अकाउंट पेश करते हुए कर दिया था। सरकार का दावा था कि पूर्व अकाली-भाजपा सरकार ने जाते-जाते 11 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज भी उठाया था।
विज्ञापन


इसके चलते नई सरकार को खजाना खाली मिलने के साथ ही बाजार से कर्ज उठाने का भी तुरंत अवसर नहीं मिल सका। अब 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष में सरकार के लिए कर्ज की लिमिट फिर शुरू हो गई है, जो 1900 करोड़ रुपये है। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार, धन की कमी के बढ़ रहे चौतरफा दबाव के बीच सरकार के लिए यह समस्या भी खड़ी हो गई थी कि कर्मचारियों को समय कैसे दिया जाए। लेकिन अब समस्या नहीं है। कर्मचारियों के वेतन का इंतजाम कर लिया गया है। विभाग अब यह मानकर चल रहा है कि अगले कुछ दिनों में राज्य से टैक्स का पैसा और केंद्र सरकार से टैक्स के हिस्से की रकम मिलेगी, जिससे स्थिति में लगातार सुधार होता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed