फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tax Burden on City Business and Businessmans

शहर के व्यापारियों पर पड़ा भारी-भरकम टैक्स का कोड़ा

Tue, 03 Jun 2014 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jun 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
Tax Burden on City Business and Businessmans

पंजाब और हरियाणा के मुकाबले भारी-भरकम टैक्स चंडीगढ़ के उद्योग और व्यापार को तबाह कर रहा है। उद्यमी और व्यापारी चंडीगढ़ से पलायन कर रहे हैं। चंडीगढ़ के व्यापारियों की माने तो पंचकूला और मोहाली में सस्ते के चक्कर में खरीदार शिफ्ट हो रहे हैं, जिसकी वजह से व्यापारियों का बिजनेस चौपट हो रहा है।

विज्ञापन


टिंबर का बिजनेस तो पहले ही तीस फीसदी रह गया है, जबकि सस्ते जूते और चप्पलों (पांच सौ रुपये से कम) का कारोबार भी पंचकूला की ओर जा रहा है। चंडीगढ़ में जूते और चप्पलों पर साढ़े बारह फीसदी का टैक्स लगता है, जबकि हरियाणा में यह शून्य है।
विज्ञापन


इसी तरह खिलौने भी हरियाणा (पंचकूला) में वैट से मुक्त हैं। व्यापारी रामकरण गुप्ता ने कहा कि वैट की वजह से ग्राहक टिंबर और कंबल के साथ दालों की खरीदारी मोहाली से ज्यादा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग---------चंडीगढ़---------पंजाब--------हरियाणा

टिंबर-----------12.5---------5.00----------5.00
कंबल-----------5.00-----------0-----------0       
जूते/चप्पल------12.5---------12.5----------0
खिलौने----------5.00--------5.00---------0

एक हजार छोटे व्यापारी बेहाल

मनीमाजरा के एक हजार छोटे व्यापारी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर काफी परेशान हैं। यह कोई विकसित मार्केट नहीं है। यहां घरों को ही दुकानों में तब्दील कर दिया गया है। इन व्यापारियों को नगर निगम से अनापत्ति प्रमाणपत्र लाने के लिए कहा जाता है। व्यापारियों को यह प्रमाणपत्र नहीं मिलता। चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने इस मामले को लेकर चंडीगढ़ के गृह सचिव से मुलाकात की है। व्यापारियों का कहना है कि नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट की औपचारिकता से मनीमाजरा के व्यापारियों को छूट दी जानी चाहिए।


कोट्स
टैक्स की समानता की मांग केंद्र सरकार से पहले से की जाती रही है। अब चंडीगढ़ प्रशासन के माध्यम से नई सरकार को एक बार फिर इस संबंध में मेमोरेंडम सौंपा जाएगा।
-चरंजीव सिंह, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed