{"_id":"128c7c793d451e2ab77c7b54f129d82d","slug":"tangri-continued-threat-from-the-military-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांगरी से सैन्य क्षेत्र को खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांगरी से सैन्य क्षेत्र को खतरा बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
Updated Mon, 11 Aug 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। गांव जूटो का नगला के पास टांगरी बांध की खस्ता हालत का जायजा लेने के लिए पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारी अमर जीत सिंह संधू और एसडीओ पटियाला से शनिवार को अंबाला पहुंचे। यहां समाजसेवी कर्नल सतनाम व सब एरिया हेड क्वार्टर के डिप्टी कमांडर बिग्रेडियर आशीष उप्पल भी उपस्थित रहे।
सभी ने स्थिति का जायजा लिया। इसमें यह बात सामने आई कि पंजाब के इलाके में टांगरी के किनारे इतने ज्यादा क्षतिग्रस्त हैं कि अधिक बारिश होने पर यहां से टांगरी का बहाव बिगड़ेगा और इस वजह से पूरे सैन्य क्षेत्र समेत महेश नगर, बब्याल से सबंधित इलाकों में बाढ़ का खतरा बन जाएगा। समाजसेवी कर्नल सतनाम ने अफसरों को बताया कि टांगरी नदी के बांध की स्थिति खराब होने से कटाव बढ़ गया है।
अधिकारियों ने नदी की खराब स्थिति को देखते हुए कीला बांध बनाने पर विचार विमर्श किया। उधर, अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही इस बांध के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। कर्नल सतनाम ने कहा कि जल्द ही इस मामले को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर हरियाणा सिंचाई विभाग से जेई दीपक, समेत अन्य समाजसेवी एमएल आहुजा, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर जेएस कुंडु मौजूद रहे।