फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Take the plane to land in visibility

अब लो विजिबिलिटी में भी उतरेंगे विमान

Tue, 04 Feb 2014 08:43 AM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Feb 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
Take the plane to land in visibility
सिटी ब्यूटीफुल के बढ़ते एयर ट्रैफिक को देखते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। इसके अपग्रेडेशन के लिए अब एयरफोर्स ने भी योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


योजना यह है कि कोहरा हो या मौसम खराब, आसमान पर मंडराता विमान एयरपोर्ट पर लैंड जरूर करे। एयरफोर्स की योजना है कि एयरफील्ड का अपग्रेडेशन हो जाए।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन के लिए एयरफोर्स ने यहां इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को चेंज करने की योजना बना ली है। अभी तक यहां एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया द्वारा लगाया गया कैट-1 आईएलएस ही है, जबकि एयरफोर्स इसको बदलकर कैट-2 आईएलएस लगाएगा। इसके संग ही एयरफील्ड लाइटिंग सिस्टम को चेंज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह करेगा एयरफोर्स
कैट-2 (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम)
इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम के माध्यम से साढ़े तीन सौ मीटर की विजिबिलिटी पर विमानों की लैंडिंग करवा सकता है। यह लेटरल और वर्टिकल रेडियो सिग्नल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमई(डिस्टेंस मेजरिंग इंस्ट्रूमेंट)
यह इंस्ट्रूमेंट पायलट को स्लांट रेंज प्रदान करता है। यह जमीन से वास्तविक दूरी को बताता है। इसको रनवे के मिडवे में लगाया जाता है। जिससे कि यह दूरियों को ठीक से बता सके।

अप्रोच लाइटिंग सिस्टम
यह लाइटबार की सीरीज होती है। जिसको एयरपोर्ट के रनवे पर इंस्टाल करते हैं। इससे पायलट को रनवे पर विमान उतारते समय लाइटिंग स्पष्ट दिखाई दे।

पाथ इंडीकेटर लाइट्स
यह लाइट्स रनवे का पथ दर्शाने के लिए होती है। आमतौर पर रनवे पर यह तीन सौ मीटर की दूरी पर लगाई जाती है। यह लाइट्स ब्लिंक करती रहती हैं। जिससे पायलट आसानी से विमान उतार लेता है।

इसकी है जरूरत
आरवीआर यानी रनवे विजुअल रेंज। यह एविएशन मेट्रोलाजिकल इंस्ट्रूमेंट है। जिसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक रनवे पर कम से कम दो आरवीआर की आवश्यकता है।


एक आरवीआर रनवे के मिडिल में और एक शुरुआत में होना आवश्यक है। आरवीआर की न्यूनतम रीडिंग दो हजार मीटर और अधिकतम रीडिंग छह हजार मीटर होती है। चंडीगढ़ के रनवे पर एक भी आरवीआर नहीं है। आरवीआर की मौजूदगी से ही विजिबिलिटी का सही आंकलन हो सकता है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए अपग्रेडेशन आवश्यक है। इसीलिए एयरफोर्स ने यह योजना तैयार की है।
-चंडीगढ़ एयरफोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed