'तारीख नोट कर लो! 15 अप्रैल को मजीठिया जेल में होगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंडियाला गुरु में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने प्रचार के दौरान कहा कि तारीख नोट कर लो! 15 अप्रैल को बिक्रम सिंह मजीठिया और उसके गुंडे जेल में होंगे।
उन्होंने लोगों से कहा कि आप साथ दो। आप की सरकार बनते ही सबसे पहले नशे को नेस्तनाबूद करेंगे। नशे के तस्करों को जेल भेजेंगे। सस्ता राशन होगा।
हर मोहल्ले में फ्री दवा मिलेगी, हर स्कूल में फ्री एजूकेशन। पेंशन की कोई टेंशन नहीं होगी। भ्रष्टाचार की होली जलेगी, भाईचारे की ईद होगी। मिलकर बेहतर सरकार बनाएंगे और इन भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे।
मंगलवार को अमृतसर में रोड शो
केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन व बादल दोनों सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों खुद का आखिरी चुनाव बताकर सहानुभूति ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उस मां का कलेजा आज भी दुख से फटा जाता होगा जब मम्मी कहने वाला उसका इकलौता बेटा नशे के चलते चिता चढ़ गया होगा। उन किसान परिवारों पर क्या गुजरती होगी जिसके मुखिया ने आत्महत्या कर ली। पंजाब में जिसने भी अब तक राज किया वो सभी जिम्मेदार हैं।
मंगलवार को अमृतसर में रोड शो
केजरीवाल मंगलवार को अमृतसर में रोड शो निकालेंगे। रोड शो के बाद केजरीवाल श्री हरमंदिर साहिब, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और जलियांवाला बाग जाएंगे।