फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Take care of health and stress, the beauty of the face should not fade on Karva Chauth

सेहत और तनाव का रखें ख्याल, कहीं करवाचौथ पर फीका न पड़ जाए चेहरे का निखार

Mon, 10 Oct 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Take care of health and stress, the beauty of the face should not fade on Karva Chauth
चंडीगढ़। करवाचौथ की तैयारी में महिलाएं व्यस्त हैं। बदलते मौसम में बीमारियों का भी खतरा पैदा हो गया है। साथ ही किसी को ड्रेस और उसके मैचिंग ज्वेलरी की तलाश है तो कोई अपनी मेंहदी और मेकअप को लेकर तनाव में है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि तनाव छोड़कर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो करवाचौथ के दिन भी चेहरा दमकेगा। इसके लिए खानपान के साथ ही मेकअप और मेंहदी के लिए प्रयोग किए जाने वाली चीजों को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जो व्रत के दिन चेहरे की रंगत को बरकरार रखने में काफी मदद करेगा।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास शर्मा का कहना है कि करवाचौथ के बाद मेकअप और मेंहदी के साइड इफेक्ट से त्वचा संबंधी मर्ज बढ़ जाता है। ऐसे में जिन्हें त्वचा संबंधी परेशानी जैसे एग्जिमा, एलर्जी या ऐसी समस्या हो उन्हें सचेत रहना चाहिए। मेंहदी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हथेली के एक किनारे पर मेंहदी लगाए, थोड़ी देर तक इंतजार करें। अगर खुजली, जलन या कोई परेशानी न हो तो उसे प्रयोग करें। टैटू या स्टीकर वाले मेंहदी से एलर्जी का खतरा ज्यादा रहता है। ठीक ऐसे ही मेकअप की सामग्री किसी से साझा न करें। इससे संक्रमण का खतरा रहता है। हैवी मेकअप न करें, ये त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर देता है। सोने से पहले मेकअप को रिमूव करना न भूलें।
विज्ञापन

बॉक्स
आहार में छिपा है खूबसूरती का खजाना
आपके चेहरे की चमक आपके आहार पर काफी हद तक निर्भर करती है। यह कहना है पीजीआई की आहार विशेषज्ञ प्रो. पूनम खन्ना का। उनका कहना है कि करवाचौथ पर व्रत के दौरान भी चेहरे की खिली रंगत के लिए व्रत से पहले के दिनों में आहार पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। मौजूदा समय में चपाती, सब्जियां, पनीर, दूध, दही, फल और सब्जियों के सलाद, नारियल पानी सहित प्रोटीन युक्त आहार लें। करवाचौथ से पहले एसिडिटी, सिरदर्द और पेट फूलने जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए शरीर में पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी है। इसके लिए खीरा बहुत अच्छा होता है। महिलाएं खासतौर पर खीरा, आधा नींबू, तुलसी और पुदीना डाला हुआ पानी पीएं। ये नारियल पानी की तरह फायदा देगा। इससे आपके चेहरे को हाइड्रेट करने और चमक बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अब बातें दमकती रौनक की
खानपान और चेहरे की देखभाल के साथ ही ब्यूटी टिप्स भी चेहरे की रंगत निखारते हैं। यह कहना है ब्यूटी एक्सपर्ट नीति भारती का। उन्होंने बताया कि चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए रात को रोजाना एलोवेरा में कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। उसे रातभर छोड़ दें, सुबह चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। सारा दिन चेहरा चमकेगा। वहीं ऑयली स्कीन वाली महिलाएं चावल के पानी से चेहरा धोएं। इससे ऑयली पन कम होगा और त्वचा में खिंचाव आएगा।
बेसन का इस्तेमाल भी चेहरे पर इंस्टेंट निखार लाता है। इसके लिए एक चम्मच बेसन, उसमें चुटकीभर हल्दी डालें और पैक बनाने के लिए इसमें दही या फिर गुलाब जल मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। हल्का सूखने के बाद स्क्रबिंग करते हुए चेहरे को धो लें।

इनसेट
इसका रखें ध्यान
त्वचा को मॉइश्चराइज जरूर करें।
सुबह नहाने के बाद और रात को सोने से पहले मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।
खासतौर पर मेकअप लगाने से पहले मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। इससे मेकअप का बेस अच्छा बनता है।
यह त्वचा को मेकअप से होने वाले किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है।
अपनी त्वचा को सनबर्न, ब्लेमिश और अनइवन स्किन टोन से बचाए रखना भी जरूरी है।
जब भी घर से बाहर निकलें, अपने फेस को कवर करें।
सनस्क्रीन का उपयोग भी करें। करवाचौथ से करीब 3-4 दिन पहले वैक्सिंग और थ्रेडिंग कराएं। कई बार वैक्सिंग के कारण त्वचा लाल पड़ने लगती है।
करवा चौथ से दो दिन पहले अपने शरीर को डिटॉक्स करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के अलावा अपनी डाइट में ऐसे फ्रूट्स शामिल करें, जिनमें पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed