{"_id":"5e14b0a28ebc3e8796394420","slug":"take-a-spectacular-view-of-mount-everest-for-11-thousand-chandigarh-news-pkl3623787157","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट और उसके आसपास के खूबसूरत नजारों को देखना चाहते हैं, तो ये शानदार ऑफर देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट एवरेस्ट और उसके आसपास के खूबसूरत नजारों को देखना चाहते हैं, तो ये शानदार ऑफर देखिए
Wed, 08 Jan 2020 02:49 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट एवरेस्ट और उसके आसपास के खूबसूरत नजारों को देखना चाहते हैं तो आपको खर्च करने होंगे सिर्फ ग्यारह हजार रुपये। यह सैर होगी एक हेलीकॉप्टर से, जो माउंट एवरेस्ट के एकदम पास से उड़ेगा। आपको एक-एक चोटी के बारे में बताने के लिए उसमें गाइड भी होंगे। यह कहना है नेपाल टूरिज्म बोर्ड के लीला बहादुर बनिया का।
वह नेपाल बिजनेस मिशन के अंतर्गत चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मैरियट में आए थे। यहां उन्होंने बताया कि नेपाल में माउंट एवरेस्ट पर ट्रैकिंग के लिए कई साहसी लोग आते हैं। नेपाल में काठमांडू सबसे ज्यादा प्रसिद्ध जगह है। भारत से प्रतिवर्ष डेढ़ लाख से ज्यादा विजिटर्स हवाई मार्ग से नेपाल जाते हैं।
उन्होंने बताया कि नेपाल में ट्रेकिंग, एडवेंचर के साथ ही जंगल बेहतरीन विकल्प हैं। नेपाल सरकार तेजी से देश के कुछ रमणीक स्थलों को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। वैसे नेपाल माउंट एवरेस्ट के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके अलावा भी वहां बहुत कुछ देखने योग्य है।