{"_id":"59ea19a44f1c1bee688b6850","slug":"taj-mahal-is-a-beautiful-graveyard-says-haryana-science-and-technology-minister-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज के बेतुके बोल, ताजमहल को बताया 'खूबसूरत कब्रिस्तान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज के बेतुके बोल, ताजमहल को बताया 'खूबसूरत कब्रिस्तान'
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Oct 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर छिड़ी बहस में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी कूद गए हैं। उन्होंने ताजमहल को लेकर विवादित ट्वीट किया है। विज ने लिखा है कि ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान, लोग ताजमहल के मॉडल को घरों में भी रखना अपशगुन मानते हैं।
विज का यह ट्वीट उस समय आया है जब मुगल शासक शाहजहां की ओर से मुमताज की याद में आगरा में बनवाए गए ताजमहल को लेकर सियासी हलकों में बहस जोरों पर चल रही है।
पढ़ें:- विवादों पर विराम लगाने 26 को खुद ताजमहल आएंगे सीएम योगी, ये हैं तैयारी
विज्ञापन
विज ने आग में घी डालते हुए मोहब्बत करने वालों के लिए प्यार के प्रतीक के रूप में विश्विख्यात ताजमहल को एक खूबसूरत कब्रिस्तान करार दिया है। ताजमहल को लेकर सियासत उत्तर प्रदेश से शुरू हुई थी, जो अब हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में पहुंच गई है।
अब हरियाणा में भी इस मुद्दे पर जुबानी जंग तेज होने के आसार हैं। चूंकि, विपक्षी दल इस पर हमलावर हो सकते हैं। विज के अनुसार ताजमहल बहुत खूबसूरत है पर उसमें कब्रें ही तो हैं। बता दें कि इससे पहले भी विज अनेक बार विवादित बयान दे चुके हैं। गांधी परिवार खासकर उनके निशाने पर रहता है। वह राहुल गांधी पर अक्सर हमलावर रहते हैं।