{"_id":"577a82d34f1c1b090c7fa4f4","slug":"tagore-theatre-classing-dance-bhangra-performance-dance-programme-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैगोर के मंच पर भंगड़ा, डांस और कथक का फ्यूजन, खूब बजी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैगोर के मंच पर भंगड़ा, डांस और कथक का फ्यूजन, खूब बजी तालियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Jul 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
टैगोर थियेटर चंडीगढ़ में जबरदस्त डांस प्रोग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी, वेस्टर्न और क्लासिकल डांस जब एक साथ एक मंच पर पेश किया जाए तो नजारा देखते ही बना। पूरा टैगोर तालियों से गूंज उठा। मौका था सुरख्वाब डांस जोन द्वारा टैगोर थिएटर में आयोजित मंथन कार्यक्रम का। जहां 156 बच्चों ने समर कैंप में सीखे डांस को प्रस्तुत किया। मंथन नामक इस डांस कार्यक्रम में गिद्दा, भंगड़ा, कंटेम्पररी, बीबोइंग,करम्पिंग और कथक जैसी डांस की विधाओं पर बच्चों ने अपनी नृत्य कला का हुनर दिखाया।
इस कार्यक्रम में तीन से अठारह वर्ष के बच्चों के अलावा पैंतीस से चालीस वर्ष तक की 4 महिलाएं और 5 पुरूषों ने भी अपनी कला का जौहर दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत विष्णु वंदना से कथक की प्रस्तुति से हुई। उसकेबाद लड़कियों ने परवेश कुमार द्वारा तैयार किया पंजाबी लोकनाच गिद्दा पेश किया। इसकेबाद बॉलीवुड डांस और फिर कथक पेश किया गया। फिर 3 से 5 साल की उम्र के बच्चों ने पार्टी तो बनती है, पार्टी विद द भूतनाथ और चिकन डांस नामक हिंदी गानों पर दर्शकों को खूब लुभाया।
कार्यक्रम के अंत में पंजाबी नाच भंगड़ा, वेस्टर्न में कंटेम्पररी, बीबोइंग व करम्पिंग और क्लासिकल में कथक को फ्यूजन फार्म में प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में 17 परफार्मेंस दी गईं। परफार्मेंस देने वाले सभी बच्चे खालसा और डीएवी स्कूल के थे। सुरख्वाब क्रिएशंस की महकप्रीत कौर ने बताया कि इस समर कैंप की शुरुआत 24 मई, 2016 को की गई थी। जिसमें हर आयु वर्ग केलोग आकर डांस सीख सकते थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस कैंप और डांस फ्यूजन का उद्देश्य यह बताना था कि नृत्य की सभी विधाओं की अपनी अपनी खासियत होती है। कुछेक के लिए नृत्य एक युद की तरह है और कुछेक के लिए मात्र डांस है। अमीर के लिए पार्टी तो गरीब के लिए एक चांस है। कार्यक्रम केअंत में मंथन में भाग लेने वाले बच्चों और उन्हें ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर को ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ सिटी सेंटर केएमडी विजय जिंदल विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए।