{"_id":"61ef07cf90db194d0a1154a8","slug":"taekwondo-player-tarushi-gaur-received-pradhan-mantri-rashtriya-bal-puraskar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव की बात: तारुषी गौड़ प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित, यह सम्मान पाने वाली पहली ताइक्वांडो खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव की बात: तारुषी गौड़ प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित, यह सम्मान पाने वाली पहली ताइक्वांडो खिलाड़ी
Tue, 25 Jan 2022 01:47 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:47 AM IST
सार
तारुषी गौड़ 12 वर्ष की हैं और सेक्टर- 44 स्थित द ब्रिटिश स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा हैं। उनके कोच शिवराज गारत्री ने कहा कि ताइक्वांडो के खिलाड़ियों के लिए आज गर्व का दिन है। तारुषी ताइक्वांडो के खेल की एक बेहतरीन खिलाड़ी है, जिसने शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
ताइक्वांडो खिलाड़ी तारुषी गौड़ अपने कोच शिवराज गात्ररी के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी तारुषी गौड़ को रविवार को प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार ताइक्वांडो में उनके खेल के प्रदर्शन के लिए दिया गया। यह पुरस्कार पाने वाली वह शहर और देश की ताइक्वांडो के खेल की एकमात्र खिलाड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की।
विज्ञापन
इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री एम महेंद्र भाई भी मौजूद रहे। बता दें भारत सरकार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बाल शक्ति पुरस्कार नवाचार, खेल, कला और संस्कृति, सामाजिक सेवा, स्कूली क्षेत्र और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को सम्मानित करती है। हर विजेता को एक लाख रुपये की राशि और प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने रोल मॉडल पूछा तो तारुषी ने मैरी कॉम का लिया नाम
तारुषी गौड़ के पिता विक्रांत गौड़ ने बताया कि पुरस्कार समारोह रविवार को डीसी ऑफिस में ऑनलाइन हुआ। इस मौके पर डीसी विनय प्रताप सिंह और समाज कल्याण विभाग की निदेशक नवजोत कौर भी मौजूद रहीं। तारुषी गौड़ के साथ उनके मां-पिता भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने तारुषी गौड़ से बातचीत करते हुए पूछा कि आपका रोल मॉडल कौन है। इस पर तारुषी ने कहा कि मुक्केबाज मैरी कॉम का वह अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने कहा कि मैरी कॉम ने विपरीत परिस्थितियों में जूझने के बावजूद हार नहीं मानी और देश का नाम रोशन किया। वह उनके जैसा ही बनना चाहती हैं। उनके जवाब से प्रधानमंत्री काफी प्रभावित हुए और तारुषी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
पिता बोले- आज मेरे परिवार के लिए सबसे बड़ा दिन
तारुषी गौड़ के पिता विक्रांत ने कहा कि आज उन्हें रिश्तेदारों ने फोन पर बेटी की इस उपलब्धि पर बधाई दी। तारुषी के पिता ने कहा कि आज मेरे परिवार के लिए सबसे बड़ा खुशी का दिन है। विक्रांत आईटी से जुड़ा बिजनेस करते हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-23 और पंचकूला के सेक्टर-12 में उनका निवास है।