{"_id":"c8fca07c9f688f2872c5d86b4e3da510","slug":"table-of-pu-cafeteria-sold-over-three-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ का फर्नीचर अमेरिका में नीलाम, इतने मिले दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ का फर्नीचर अमेरिका में नीलाम, इतने मिले दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 Jun 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के शिकागो शहर में राइट आक्शन हाउस ने वीरवार (भारतीय समयानुसार शुक्रवार) को चंडीगढ़ को डिजाइन करने वाले ली कार्बूजिए के सहयोगी पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन किया गया फर्नीचर लाखों रुपये में नीलाम किया।
विज्ञापन
1953 से 1960 के बीच तैयार किए गए फर्नीचर को वर्षों पहले कबाड़ के भाव बेच दिया गया था। इनमें से चार फर्नीचर की नीलामी हो गई और इससे 30, 625 डॉलर (लगभग 18.35 लाख रुपये) की आमदनी हुई।
विज्ञापन
इस नीलामी में पीयू के कैफेटेरिया की दो डाइनिंग टेबल पांच-पांच हजार डॉलर (लगभग तीन लाख रुपये प्रति टेबल) में नीलाम हुए। इसका बिड प्राइस 3-5 हजार डॉलर प्रति टेबल था। इससे पहले मार्च में हुई नीलामी में भी पीयू के कैफेटेरिया का टेबल 5 हजार डॉलर में ही नीलाम हुआ था।
विज्ञापन
इसके अलावा चार कुर्सियों का सेट 8750 डॉलर (लगभग 5.2 लाख रुपये) में और लाउंज चेयर्स का जोड़ा 11, 875 डॉलर (7.12 लाख रुपये) में नीलाम हुआ। लाउंज चेयर्स के जोड़े और चार कुर्सियों के सेट का रिजर्व प्राइस 10 से 15 हजार डॉलर था। इस नीलामी में चार कुर्सियों का एक और सेट नीलाम नहीं हो पाया।
नौ माह में चौथी बार हुई नीलामी
ऑक्शन हाउस में वीरवार को नौ महीने में चौथी बार चंडीगढ़ का फर्नीचर नीलाम हुआ। प्रशासन के अधिकारी अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि यह हेरीटेज फर्नीचर विदेश तक कब और कैसे पहुंचा और कौन व्यक्ति इसे ले गया।
मार्च, 2014 में शिकागो में हुई नीलामी में विधानसभा की एक कुर्सी का एक जोड़ा 45 हजार डॉलर (लगभग 28 लाख रुपये) में नीलाम हुआ था। जबकि हाई कोर्ट का एक सोफा 25 हजार डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) में नीलाम हुआ था।
दिसंबर, 2013 में हुई नीलामी में असेंबली की कुर्सी का जोड़ा 40,000 डॉलर (25 लाख रुपये) और असेंबली की कुर्सी का एक अन्य जोड़ा 37,500 (23 लाख रुपये) में नीलाम हुआ था। अक्तूबर, 2013 में शिकागो में राइट आक्शन हाउस में हुई नीलामी में पीजीआई के कैफेटेरिया की एक डाइनिंग टेबल 50 हजार डॉलर (लगभग 31 लाख रुपये) में, जबकि लाउंज चेयर का एक पेयर 40 हजार डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) में नीलाम हुआ था। पिछले महीने पेरिस में भी चंडीगढ़ का फर्नीचर नीलाम हुआ था।