चेतावनी, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हो सकता है शहर में खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया विभागों से अलर्ट मिलने के बाद यूटी पुलिस पाकिस्तान टीम को फु लप्रूफ सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए जुट गई है। सूत्रों की मानें तो यूटी पुलिस को आईबी व अन्य खुफिया विभागों से इनपुट्स मिले हैं कि पाकिस्तान टीम को शहर में खतरा हो सकता है। मोहाली में पाकिस्तान टीम को दो मैच खेलने हैं। जिसके लिए टीम शहर के होटलों में ठहरेगी।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने यूटी प्रशासन व पुलिस विभाग को विशेष रूप से टी- 20 वर्ल्ड कप खेलने आई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस पाकिस्तानी टीम के सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के मैच के दौरान शहर में टीम के होटल से लेकर मैदान तक कमांडो की स्पेशल टीम तैनात की जाएगी।
इस स्पेशल टीम में एक पायलट, एक कंमाडो टीम, क्विक रिएक्शन फोर्स, डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधी दस्ता, एंटी सैबोटेज जांच टीम व विशेष रूप से हथियार बंद जवान खिलाड़ियों के आसपास सादे कपड़ों में मौजूद रहेंगे। इसके मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस शहर के कु छ हिस्सों में विशेष जांच अभियान चलाएगी ।
पाक टीम पीएसी स्टेडियम में खेलेगी दो मैच
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम मोहाली के पीसीए स्टेडियम में टी 20 वर्ल्ड कप के दो मैच खेलेगी । पहला मैच पाकिस्तान टीम का 22 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा, जबकि दूसरा मैच 25 मार्च को आस्ट्रेलिया के साथ है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दोनों मैच खेलने के लिए 20 मार्च को शहर में पहुंच जाएगी। इससे पहले पाकिस्तान का मैच भारत से 19 मार्च को कोलकाता स्थित ईडन गार्डन में होगा।
आईजी ने ली अफसरों की बैठक
वही आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ विशेष रूप से बैठक की है। इसमें शहर के सभी पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले होटल, धर्मशाला व जगहों की विशेष जांच करने के निर्देश जारी किए है। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम जिस होटल में ठहरेगी, वहां के सभी कर्मचारियों की पुलिस विशेष वेरिफिकेशन करेगी।