फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   SYL, Punjab, Government, BJP, CM Prakah Singh Badal

एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब सरकार के समर्थन में भाजपा

Sun, 03 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
SYL, Punjab, Government, BJP, CM Prakah Singh Badal
भाजपा नेता कमल शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू की ओर से भाजपा से इस्तीफे के दावे के ठीक एक दिन बाद शनिवार को यहां पार्टी की पंजाब कार्यकारिणी ने बेअदबी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा भाजपा ने एसवाईएल के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के स्टैंड का भी समर्थन किया है। सिद्धू ने शुक्रवार को ट्वीट कर सीएम प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधा था।  यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पंजाब भाजपा प्रभारी प्रभात झा के नेतृत्व में शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश सचिव जितेंद्र कालड़ा ने प्रस्ताव पेश करते हुए एसवाईएल पर पंजाब सरकार के स्टैंड और श्री गुरु ग्रंथ साहिब तथा अन्य ग्रंथों की बेअदबी की घटनाओं पर अंकुश के लिए किए गए सरकारी प्रयासों का समर्थन किया।  
विज्ञापन


भाजपा ने गुरु गोबिंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में समारोह की तैयारी के मामले में केंद्र सरकार की ओर से दिए जा रहे सहयोग के लिए सरकार का धन्यवाद भी किया। बैठक में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ‘सबका साथ-सबका विकास’ नीति की प्रशंसा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पंजाब में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से विशेष संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कमल शर्मा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा कि विदेशी खातों का खुलासा होने से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की ईमानदारी और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुशासन और स्वराज के दावों की पूरी तरह पोल खुल चुकी है। कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी इन वर्गों को ध्यान में रखकर ही नीतियां बना रही है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि इन योजनाओं का लाभ उचित लोगों तक पहुंचाने में सरकार को सहयोग दें। कार्यकारिणी की बैठक में पंजाब के ताजा राजनीतिक माहौल पर भी गहनता से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि सत्तारूढ़ दल होने के नाते भाजपा कार्यकर्ताओं की देश के प्रति विशेष जिम्मेदारी बनती है। बैठक में आर्थिक प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव डा. सुभाष शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा अपने बजट में किसान, दलित, युवा, महिला संबंधी मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सरकार का आभार व्यक्त किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, चुनी लाल भगत, अनिल जोशी, मदन मोहन मित्तल और सुरजीत कुमार ज्याणी ने अपने-अपने मंत्रालयों की कारगुजारी की रिपोर्ट भी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed